Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 21:21 IST

'मनमोहन का संदेश था-भारत की संपदा पर पहला हक मुस्लिमों का, PM मोदी ने..',विवाद में गिरिराज की एंट्री

पीएम मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद का प्रतीक है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Deepak Gupta
Senior BJP leader and Union Minister Giriraj Singh.
Senior BJP leader and Union Minister Giriraj Singh. | Image:PTI
Advertisement

Lok Sabha Election: कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से लेकर केंद्रीय मंत्रियों तक सभी कांग्रेस को जमकर घेर रहे हैं। पीएम मोदी रैलियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पुराने बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला कर रहे हैं।

पीएम मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद का प्रतीक है। 10 साल पहले जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने समाज में संदेश दिया कि भारत की संपदा पर सबसे पहला हक मुसलमानों का है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि भारत की संपदा पर सबसे पहला हक गरीबों का है। यह कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय क्या मांगेगे वो (मल्लिकार्जुन खड़गे), ये सब उनकी नौटंकी है, अपनी गलतियों को छुपाने के लिए ड्रामा कर रहे है।

Advertisement

पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा प्रहार

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन के एक खतरनाक इरादे से मैं आज देश, अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। कांग्रेस और INDI गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर है, कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है उसकी जांच कराएंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमारी माताओं- बहनों के पास जो सोना है, वह 'स्त्री धन' है, इसे पवित्र माना जाता है, कानून भी इसकी रक्षा करता है। अब इन लोगों की नजर महिलाओं के 'मंगलसूत्र' पर है, इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है... ये माओवादी सोच है, ये वामपंथियों की सोच है। ऐसा करके वे पहले ही कई देशों को बर्बाद कर चुके हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें : कौन हैं तेज प्रताप यादव? जिन्हें अखिलेश यादव ने कन्नौज से मैदान में उतारा, बिहार से खास कनेक्शन

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 21:21 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo