Advertisement

Updated April 27th, 2024 at 19:27 IST

आतंकवाद, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मोदी सरकार जरूरी, देश हित में लिए कड़े फैसले- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से आग्रह किया कि वे देश को आतंकवाद, नक्सलवाद एवं गरीबी से छुटकारा दिलाने के लिए मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं।

Amit Shah
Amit Shah | Image:BJP4India
Advertisement

Lok Sabha Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से आग्रह किया कि वे देश को आतंकवाद, नक्सलवाद एवं गरीबी से छुटकारा दिलाने और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। शाह ने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने वोट बैंक की परवाह किए बिना कई कड़े फैसले किए।

जनता ने मोदी को एक बार फिर सत्ता में लाने का फैसला किया- शाह

Advertisement

उन्होंने गुजरात की पोरबंदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनसुख मांडविया के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दो चरण के मतदान के बाद अब यह साफ हो गया है कि देश की जनता ने मोदी को एक बार फिर सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है। गुजरात में 26 लोकसभा सीट हैं, जिनमें से सूरत से भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध चुना जा चुका है।

मोदी के पीएम बनने का मतलब,आतंकवाद से मुक्ति- शाह

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘मैं आपसे अपील करता हूं कि शेष 25 सीट पर कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) को वोट दें और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है-आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्ति, गरीबी से मुक्ति और युवाओं को एक मंच मुहैया कराने की व्यवस्था करना ताकि वे दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें और एक महान भारत का निर्माण कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के मानचित्र पर गुजरात का नाम रोशन करने का काम किया और उस राज्य को एक नयी पहचान दी जो महात्मा गांधी और सरदार पटेल के लिए जाना जाता है।

Advertisement

कांग्रेस ने 370 हटाने का विरोध किया- अमित शाह

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अनुच्छेद 370 हटाया गया, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि इसके कारण कश्मीर में खून की नदी बहेगी।

Advertisement

शाह ने कहा, ‘‘लेकिन पिछले पांच साल में खून की नदी बहना तो दूर, किसी ने वहां पत्थर फेंकने की भी हिम्मत नहीं की। प्रधानमंत्री मोदी ने देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया। जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तो कोई भी पाकिस्तान से देश में प्रवेश कर सकता था और बम विस्फोट कर सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब पाकिस्तान ने पुलवामा और उरी में आतंकवादी हमले किए, तो वह भूल गया कि उस समय मोदी प्रधानमंत्री थे। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकवादियों को खत्म करने के लिए 10 दिन में ‘सर्जिकल’ और हवाई हमले किए। मोदी ने देश को सुरक्षित करने और समृद्ध बनाने के लिए काम किया।’’

Advertisement

'मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे और देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के 10 वर्ष के शासन में (2004 से 2014 के बीच) देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। शाह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी केवल 10 वर्ष में इसे पांचवें स्थान पर ले आए। मैं आपको गारंटी देता हूं कि उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए और भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो चरण के चुनाव के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी समाप्त हो गए हैं।

शाह ने कहा, ‘‘पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य में (भारत के हिस्सों में) जहां भी आप जाते हैं, देश भर में लोग ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं। देश की जनता ने एक बार फिर मोदी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी ने वोट बैंक की परवाह किए बिना कड़े फैसले किए।

कांग्रेस ने गुजरात के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी-  शाह

Advertisement

शाह ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार के दौरान कांग्रेस ने गुजरात के साथ अन्याय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के अलावा किसी को नेता नहीं मानती और वह सरदार वल्लभभाई पटेल को भूल गई।

शाह ने कहा, ‘‘मोदी ने सरदार पटेल के नाम को अमर करने के लिए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा) का निर्माण किया। सरदार पटेल के लिए देश के लोगों के दिलों में जिस तरह का सम्मान है, यह प्रतिमा उसके अनुरूप है।’’

Advertisement

शाह ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस टिप्पणी पर भी निशाना साधा कि गुजरात और राजस्थान के लोगों का कश्मीर से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘खरगे साहब, आपकी उम्र 80 साल से अधिक हो चुकी है और आप देश को समझ नहीं पाए। यहां का एक-एक युवा कश्मीर के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। क्या धारा 370 को हटाया नहीं जाना चाहिए था? कांग्रेस ने 70 साल तक वोट बैंक की राजनीति के लिए धारा 370 की देखभाल गोद लिए बच्चे की तरह की।’’

Advertisement

मोदी सरकार में भव्य राम मंदिर बना- अमित शाह

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण संभव बनाया।

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 70 साल तक वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को लटकाए रखा।’’

शाह ने कहा कि 500 वर्षों तक ‘‘हमारे भगवान एक अस्थायी स्थान पर तंबू में रहे’’ और यह मोदी ही हैं जिन्होंने 500 साल बाद उनका भव्य मंदिर बनाने का काम किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी ने काशी विश्वनाथ गलियारा भी बनाया क्योंकि मुगल बादशाह औरंगजेब ने मंदिर को नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने महाकाल गलियारा भी बनाया, बद्रीनाथ और केदारनाथ को पुनर्निर्माण किया और सोमनाथ मंदिर का निर्माण सोने से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : 'पहला अधिकार मुसलमानों का ही क्यों हो?' राजनाथ सिंह ने दिया तगड़ा जवाब

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 27th, 2024 at 16:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo