Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 11:28 IST

ऑडी जून से वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी

Audi: ऑडी जून से वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

Next-gen Audi Q7 global debut by 2026
ऑडी | Image:YouTube Screengrab
Advertisement

Audi: जर्मनी की वाहन विनिर्माता ऑडी ने कच्चे माल की बढ़ती कीमत के प्रभाव को कम करने के लिए जून से भारत में अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

वाहन विनिर्माता ने एक बयान में कहा कि एक जून 2024 से बढ़ी हुईं कीमतें प्रभावी होंगी।

Advertisement

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ कच्चे माल की बढ़ती लागत हमें एक जून 2024 से कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद वाहन विनिर्माता और उसके डीलर भागीदारों की सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है।

Advertisement

ढिल्लों ने कहा, ‘‘ हमारी पूरी कोशिश है कि बढ़ती लागत का असर हमारे ग्राहकों पर यथासंभव कम से कम पड़े।’’

ऑडी इंडिया की खुदरा बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,027 इकाई रही थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की किसी भी दिशा में पानी रखना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र…

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 11:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo