Advertisement

Updated April 23rd, 2024 at 10:48 IST

Taiwan Earthquake: 6 घंटे में 80 झटके... भीषण भूकंप से कांपा ताइवान, कितनी रही तीव्रता?

Earthquake in Taiwan: पिछले 24 घंटों में ताइवान के पूर्वी तट पर 80 से अधिक भूकंप आए, जिससे राजधानी ताइपे में इमारतें भी हिल गईं।

Reported by: Ritesh Kumar
earthquake in taiwan
ताइवान में भूकंप | Image:ap
Advertisement

Taiwan Earthquake: पिछले 24 घंटों में ताइवान के पूर्वी तट पर 80 से अधिक भूकंप आए, जिससे राजधानी ताइपे में इमारतें भी हिल गईं। द्वीप के मौसम प्रशासन ने कहा कि सबसे मजबूत भूकंप 6.3 तीव्रता का था। भूकंप का केंद्र मुख्य रूप से हुलिएन का ग्रामीण पूर्वी काउंटी था, जहां 3 अप्रैल को 7.2 तीव्रता के भूकंप ने कम से कम 14 लोगों की जान ले ली थी और तब से 1,000 से अधिक झटके आए थे।

भूकंप से कांपा ताइवान

पूर्वी ताइवान के हुलिएन में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के कई झटके महसूस किए गए। हालांकि, कोई मृत्यु या महत्वपूर्ण क्षति दर्ज नहीं की गई। प्रमुख चिप निर्माता टीएसएमसी ने कहा कि उनका परिचालन अप्रभावित रहा। राजधानी ताइपे सहित उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी ताइवान के बड़े हिस्सों में रात में 6.3 तीव्रता के भूकंप के कारण इमारतें हिल गईं।

ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, 3 अप्रैल को आए झटके  के बाद से अब तक कुल 180 बार भूकंप आ चुकी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) ने बताया कि कुछ संयंत्रों के कुछ कर्मचारियों को निकाल लिया गया था, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित थे और सुविधा और सुरक्षा प्रणालियां इच्छानुसार काम कर रही थीं।

Advertisement

भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन उन दो बहुमंजिला इमारतों को और नुकसान हुआ है, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में द्वीप में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद खाली करा लिया गया था। उस समय भूकंप के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। यूएसजीएस के अनुसार, मंगलवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र हुआलियन शहर से 28 किलोमीटर दक्षिण में और 10.7 किलोमीटर की गहराई पर था।

आधा दर्जन अन्य भूकंप की तीव्रता 4.5 से लेकर छह दर्ज की गई और ये सभी भूकंप हुआलियन के निकट आए। ताइवान के भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, शुरुआती भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। अलग-अलग निगरानी स्टेशन द्वारा दर्ज की गई तीव्रता में मामूली अंतर आम बात है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: हनुमान जंयती आज, घर से निकले से पहले पढ़ लें ये खबर, जाम से बच जाएंगे

इनपुट- भाषा 

Advertisement



 

Advertisement

Published April 23rd, 2024 at 09:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo