अपडेटेड 7 May 2024 at 17:57 IST

810 किलो सोना, कीमत 666 करोड़ रुपये... नदी में डूब गया पूरा बक्सा; आगे की कहानी है कुछ ऐसी

पुलिस के मुताबिक, एक वैन कोयंबटूर से सलेम के लिए रवाना हुई थी। वाहन चालक ने एक मोड़ के पास नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और बक्सा नदी में जा गिरा।

Follow : Google News Icon  
a box carrying gold worth rs 666 crore drowns in tamil nadu
representative | Image: shutterstock

Tamil Nadu: इरोड के पास चिटोड में सोमवार को देर रात करीब 666 करोड़ रुपये मूल्य के 810 किलोग्राम सोने के गहनों से भरा एक निजी बक्सा पानी में डूब गया। बाद में उसे निकाल कर गंतव्य तक पहुंचा दिया गया। पुलिस के अनुसार, गहनों से भरा बक्सा निजी फर्म का था जिसे लेकर एक वैन कल रात कोयंबटूर से सलेम के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने कहा कि जब वाहन समथुवपुरम के पास आया, तो चालक शशिकुमार ने एक मोड़ के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और बक्सा नदी में जा गिरा।

दुर्घटना के कारण चालक शशिकुमार और सुरक्षा कर्मी बलराज नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर चिटोड पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना से बक्से में रखे सोने को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही माल भेजने वाले ने एक नया ट्रक और सुरक्षा कर्मी मौके पर भेजे। उन्होंने बक्सा निकालकर नए वाहन में रखा और सलेम के लिए रवाना हो गए। चिटोड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 7 May 2024 at 17:57 IST