Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 21:11 IST

उम्र 22 साल, कीमत सिर्फ 20 लाख...19 गेंदों पर तूफानी अर्द्धशतक जड़ बन गया ये खिलाड़ी दिल्ली का दबंग

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। मैकगर्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 19 गेंदों पर तूफानी अर्द्धशतक जड़ा।

Reported by: Shubhamvada Pandey
Jake Fraser-McGurk
Jake Fraser-McGurk | Image:BCCI
Advertisement

RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के 22 साल के खिलाड़ी जिसे टीम ने मात्र 20 लाख रूपए में खरीदा था उसने ऐसा तूफान मचाया है कि हर कोई अपने दांतों तले उंगली दबा रहा है। इस खिलाड़ी की पारी को देखकर हर कोई इसे दिल्ली का दबंग कह रहा है। ये युवा खिलाड़ी कोई और नही बल्कि ओपनिंग बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क है।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने मात्र 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मात्र 19 गेंदों पर तूफानी अर्द्धशतक जड़ा। मैकगर्क 20 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। जेक फ्रेजर-मैकगर्क पॉवरप्ले के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं।

Advertisement

पावरप्ले में गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं जैक फ्रेजर मैकगर्क

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। वह गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। उन्होंने 96 गेंद पर 225.2 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए। उनका औसत 61.2 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 29 चौके और 19 छक्के लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैकगर्क ने शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआत में 6 गेंद पर वह संघर्ष करते दिखे। इसके बाद 19 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया।

Advertisement

सबसे कम गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में अर्द्धशतक जड़कर जेक फ्रेजर-मैकगर्क आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे अधिक बार अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं और इस दौरान उन्होंने सात बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। यह तीसरा मौका था जब दिल्ली के खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में आईपीएल में 20 गेंदों से कम में अर्द्धशतक जड़ा था।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा था। इस लिस्ट में दूसरे स्थान सात बल्लेबाज हैं। यशस्वी जयसवाल, निकोलस पूरन, ईशान किशन, सुनील नरेन, किरेन पोलार्ड, ट्रेविस हेड और केएल राहुल ने आईपीएल में दो बार अपना अर्द्धशतक पूरा करने के लिए 20 से कम गेंदें खेली हैं। तीसरा मौका था जब दिल्ली के खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में आईपीएल में 20 गेंदों से कम में अर्द्धशतक जड़ा था। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ा था। 

यह भी पढ़ें- DC vs RR: प्लेऑफ में जाने के लिए हर हाल में राजस्थान पर जीत पाना चाहेंगी दिल्ली, जानें रिकॉर्ड्स - Republic Bharat

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 21:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo