अपडेटेड 19 May 2024 at 16:55 IST

'रावण समाप्त नहीं हुआ, कांग्रेस-सपा में....', CM योगी बोले- समाजवादी पार्टी को वोट के लिए तरसा दीजिए

UP News: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रावण अब भी जिंदा है।

Follow : Google News Icon  
cm yogi
cm yogi | Image: grab

UP News: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी अपने को राम विरोधी नहीं कहेगा, लेकिन आज भी रावण समाप्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस और सपा में रावण का जिन्न अब भी मौजूद है।

'सपा को वोट के लिए तरसा दीजिए'

यूपी सीएम योगी ने जनसभा में कहा कि आप उसको(सपा)  वोट के लिए तरसा दीजिए। समाजवादी पार्टी के लोग उनके साथ जुड़ गए, ये (समाजवादी पार्टी) कांग्रेस की बारात में ढोल बजाने वाले लोग हैं। इनका कोई ठिकाना नहीं, कब पलट जाएं। कहां पर किसका अपहरण कर दें। ये झूठ बोलेंगे, गुमराह करेंगे, जाति के नाम पर बांटेंगे, लेकिन फंसना नहीं है, देश और प्रदेश के अंदर बेहतर और सुरक्षा का माहौल है, उसको बनाए रखने के लिए बीजेपी आवश्यक है।

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विकास से वंचित किया, उसको वोट के लिए तरसा दीजिए। समाजवादी पार्टी ने नौजवानों को नौकरी के लिए तरसाया था, आप उसको वोट के लिए तरसा दीजिए। इन्होंने पानी के लिए तरसाया था, आप वोट के लिए तरसाइये। इनको किसी भी स्थिति में माफ करने की आवश्यकता नहीं।

400 पार का टारगेट क्यों?

मुख्यमंत्री ने कहा- '4 जून के परिणाम के बारे में जनता जनार्दन को पहले से पता है। चारों तरफ एक ही शोर है चाहे कितना जोर लगा लो आएंगे तो मोदी जी ही। जनता कहती है जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे। जब जनता 400 पार बोलती तो सपा वालों को चक्कर आने लगते हैं। चक्कर इसलिए भी आते हैं, क्योंकि जो इनके शागिर्द थे प्रयागराज और गाजीपुर वाले, वे सब मिट्टी में मिल गए हैं, इसलिए इनको चक्कर आने लगते हैं। 400 पार होने पर तो पता नहीं इनका क्या हाल होगा। 400 पार इसलिए चाहिए ताकि PoK को भारत माता का हिस्सा बनाया जा सके।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः CCTV से किसने की छेड़छाड़? स्वाति मालीवाल केस में दूसरी बार केजरीवाल के आवास जाएगी FSL टीम

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 May 2024 at 16:55 IST