Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 19:22 IST

'वोट की चोट' से 'वोट जिहाद' वालों का हौंसला पस्त कर दो- अनुराग ठाकुर का विपक्ष पर हमला

Vote Jihad नारे पर भड़के अनुराग ठाकुर; जानें क्या है वोट जिहाद का मकसद; कैसे हुई राजनीति में एंट्री?

Reported by: Nidhi Mudgill
Union Minister anurag thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर | Image:x
Advertisement

Anurag Thakur on Vote Jihad: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वोट जिहाद को लेकर विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग ‘वोट जिहाद’ (Vote Jihad) के नारे लगा रहे हैं, उनका समर्थन पाकिस्तान से जिहाद करने वाले लोग कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ वोट जिहाद की बात करते हैं।  

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ वोट जिहाद की बात की जा रही है,  मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब दें।'' 

Advertisement

वोट जिहाद की एंट्री कैसे हुई? 

बता दें वोट जिहाद को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि, ‘पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं। यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है। सोचिए कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है।’

क्या है वोट जिहाद ?

आप ने लव जिहाद सुना होगा, लैंड जिहाद सुना होगा, लेकिन क्‍या आपने वोट जिहाद सुना है? वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति से वोट जिहाद की एंट्री हुई है, दरअसल फर्रुखाबाद में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी ने मंच से अपील करते हुए एकजुट होकर और खामोशी के साथ वोट जिहाद (Vote jihad) करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि, ‘हम केवल वोटों का जिहाद ही कर सकते हैं और इस सरकार को भगाने का काम कर सकते हैं।' 

यह भी पढ़ें : शेखर सुमन ने बताया लंबे अंतराल के बाद राजनीति में आना क्यों था जरूरी

Advertisement

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग 

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है। कुल 93 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है। कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। मंगलवार को हो रहे मतदान में दिग्गज उम्मीदवारों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रुपाला (राजकोट), प्रहलाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : तीसरे फेज की वोटिंग के बीच राधिका खेड़ा और शेखर सुमन बने भाजपाई, जेपी नड्डा से हुई मुलाकात

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 19:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo