Advertisement

Updated May 8th, 2024 at 08:22 IST

शेखर सुमन ने थामा भाजपा का दामन, बताया लंबे अंतराल के बाद राजनीति में आना क्यों था जरूरी

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के दामन थामने के बाद शेखर सुमन ने कहा, मैं इसको राजनीति और अपने आप को राजनेता नहीं मानता हूं मैं अभिनेता ही रहूंगा।

Reported by: Rupam Kumari
Shekhar Suman Join BJP
BJP में शामिल हुए शेखर सुमन | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बीच बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन शेखर सुमान ने BJP का दामन थाम लिया है। एक्टर ने 7 मई को दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने और पार्टी से इस्तीफा देने वाली राधिका खेड़ा भी बीजेपी में शामिल हो गईं। बीजेपी में शामिल होने के बाद शेखर सुमन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि ये फैसला क्यों लिया है।

लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी के दामन थामने के बाद शेखर सुमन ने कहा, मैं इसको राजनीति और अपने आप को राजनेता नहीं मानता हूं मैं अभिनेता ही रहूंगा लेकिन हमारा एक सामाजिक दायित्व है। उसके तहत हम क्या कर सकते हैं ये सोच कर मैं यहां आया हूं।

Advertisement

देश के विकास में सबका योगदान होना चाहिए-शेखर सुमन

एक्टर ने आगे कहा, मुझे लगता है कि हम बाहर बैठ कर बहुत सारी बातें करते रहते हैं। हमें व्यवस्था में शामिल होने की और अंदर से उसे देखने परखने की जरूरत है। आखिरकार हमें अपने देश को विकसित और वैश्विक पटल पर देखना है। हमें गर्व महसूस करना है कि हम भारतीय हैं। उसमें सबका योगदान हो इस सोच के साथ BJP में आया हूं।

Advertisement

राम मंदिर के मुद्दे पर क्या बोले शेखर सुमन

विपक्ष के राम मंदिर के मुद्दे पर विरोध को लेकर शेखर सुमन ने कहा कि आप राम के खिलाफ क्यों जा रहे हैं। हिंदूस्तान राम का प्रतीक है,राम  हिंदूस्तान के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ बोलना गलत है। हमें तो गर्व महसूस होने चाहिए कि हम उस देश के वासी है जहां राम बसते हैं, जहा राम पैदा हुआ है। हमें फर्क होना चाहिए, इसमें पक्ष और विपक्ष की बात ही नहीं है। इस पर हमें एकजुट होना चाहिए। राम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम पर भी राजनीति हो तो यह दुख की बात है।

2009 में भी शेखर सुमन ने लड़ा था चुनाव

यह पहला मौका नहीं जब शेखर सुमन राजनीति में अपना भाग्य आजमा रहे हों। इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव में वो कांग्रेस की सीट पर पटना सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि, उन्हें बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस नेता को केवल 11 फीसदी वोट ही मिली थे, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा को 57.30 फीसदी यानि 1.67 लाख के करीब वोट मिले। मगर शेखर सुमन ने 2012 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अब एक बार फिर BJP का दामन थाम कर राजनीति में वापसी की है।

यह भी पढ़ें: BJP ज्वाइन करने के बाद राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर लगाई आरोपों की झड़ी, कहा- मेरे साथ साजिशन... - Republic Bharat

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 15:13 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo