Delhi Metro में लड़की ने की सारी हदें पार, अश्लील डांस का Video हुआ वायरल

Viral: मेट्रो के अंदर लड़की अजीबो-गरीब तरीके से डांस करती नजर आ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो | Image: X

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो जिसे राजधानी की लाइफलाइन भी कहा जाता है, वो इन दिनों अलग वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही मेट्रो आजकल के समय में लोगों के लिए वायरल होने और रील बनाने का अड्डा बन गई है। आए दिन मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल होती हुई देखने को मिल ही जाती है।

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की सारी हदें पार करती नजर आ रही है। मेट्रो के अंदर लड़की अजीबो-गरीब तरीके से डांस करती नजर आ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अश्लील डांस का ये वीडियो देखकर हैरान हो गए हैं।

लड़की के डांस के वीडियोज वायरल

चलती मेट्रो में एक लड़की के डांस की कई वीडियो सामने आई है। लोग इसे अश्लील बता रहे हैं। एक वीडियों में लड़की को भोजपुरी गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान एक महिला भी वहां मौजूद होती हैं। लड़की नाचते नाचते वहां मौजूद उस महिला के करीब आ जाती हैं, जिससे वह भी डर जाती हैं।

इसके अलावा उसके और भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अश्लील डांस करते नजर आ रही है। वायरल वीडियो देखकर लग रहा है कि यह मेट्रो का लेडीज कोच है, जिसमें वह यूं नाचते हुए रील बनवा रही होती है।

Advertisement

वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

इन वीडियोज को देख लोग हैरान हैं कि वायरल होने के लिए आजकल लोग किस हद तक जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग वायरल वीडियोज को शेयर करते हुए और इस पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने इन वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "दिल्ली मेट्रो में फ्री शो।" इस पर कई लोग कमेंट करते दिख रहे हैं।

Advertisement

बोले- ये बकवास बंद होनी चाहिए

एक यूजर ने इन वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "लोगों का पैसा वसूल फूल एंटरटेनमेंट के साथ।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये बंद होना चाहिए, ये एक तरह से मानसिक रोग हैं।" अन्य यूजर ने कहा, "ऐसा लगता है कि DMRC के निर्देश काम नहीं कर रहे। क्या हम ऐसी हर घटना के लिए 10 हजार रुपये जुर्माना लगा सकते हैं? इससे ये बकवास बंद हो जाएगी।" वहीं इस दौरान कुछ लोगों को मेट्रो में मौजूद महिला की चिंता भी सताती नजर आई। एक यूजर ने कहा, "देखो इस सब से आंटी कितनी असहज महसूस कर रही हैं।"

यह भी पढ़ें: डॉली चायवाले का नया वर्जन 'पप्पू चायवाला'...हवा में दूध उछाल-उछालकर मस्त चाय बनाता है, VIDEO VIRAL

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड