सीट शेयरिंग को लेकर आप-कांग्रेस की रार पर BJP का तंज
लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन I-N-D-I-A में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान ने ईडी गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का पंजाब में किसी पार्टी से मुकाबला नहीं है, यहां उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होगी। अब AAP और कांग्रेस के बीच छिड़ी रार पर BJP ने चुटकी ली है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, एक तरफ AAP और कांग्रेस दिल्ली में दोस्ती का परिचय देती है और दूसरी ओर यही AAP और कांग्रेस पंजाब में कुश्ती का परिचय देती है। मतलब लाभ के साथ मित्रता का सही उदाहरण यही दोनों हैं। सीट शेयरिंग की बातें चल रही हैं और दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा भगवंत मान को हिटलर बुला रहे हैं।

Published January 18th, 2024 at 15:35 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।