अपडेटेड 18 May 2024 at 14:24 IST
स्वाति मालीवाल कांड: विभव की CM आवास से गिरफ्तारी पर घिरे केजरीवाल, BJP बोली-सीधा गुंडों को संदेश...
सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल की कथित रूप से पिटाई के बाद आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद अभी तक चुप्पी साधे बैठे हैं।
- भारत
- 3 min read

Bibhav Kumar Arrested: स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार की मुख्यमंत्री आवास के गिरफ्तारी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल पर उंगलियां उठने लगी हैं। विभव कुमार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हीं के आवास से गिरफ्तार कर लिया। अब भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल को घेर रही है।
सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल की कथित रूप से पिटाई के बाद आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद अभी तक चुप्पी साधे बैठे हैं। फिलहाल सीएम आवास के भीतर से विभव कुमार की गिरफ्तारी पर बीजेपी ने उन्हें फिर से निशाने पर ले लिया है।
'केजरीवाल का निवास गुंडों के लिए शरणस्थल बना'
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं- ‘आश्चर्यजनक है कि विभव की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास से हुई है। ये सीधा-सीधा गुंडों को संदेश है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास स्थान गुंडों के लिए शरण स्थल बन चुका है।’
Advertisement
'विभव कुमार को केजरीवाल से संरक्षण मिला'
शाजिया इल्मी कहती हैं- 'जरा सी भी हैरानी की बात नहीं है कि विभव को मुख्यमंत्री आवास में पाया गया है। मुख्यमंत्री सुल्तान साहब (अरविंद केजरीवाल) के महल में बकायदा आराम कर रहे थे। विभव कुमार की दो दिनों से तलाश चल रही थी, वो अपने घर में भी मौजूद नहीं थे। साफ तौर से जाहिर है कि उनको मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संरक्षण मिला हुआ है, वो बच रहे थे।' शाजिया ने कहा, 'विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला के साथ मारपीट करने का महिला के खिलाफ ही तरह-तरह के वीडियो काट-पीट कर डाल रहे, ताकि महिला की बदनामी हो। सोचने वाली बात है कि किस मानसिकता के ये व्यक्ति हैं।'
शाजिया का कहना है कि संजय सिंह ने साफ-साफ कहा था कि कड़ी कार्रवाई होगी। घटना निंदनीय है। लेकिन जैसे ही स्वाति मालीवाल जाती हैं, उनका बयान दर्ज होता है। मामला बड़ा होता है तो अटक रहती है कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं या बीजेपी के द्वारा प्रायोजित है।'
Advertisement
रेखा शर्मा ने भी अरविंद केजरीवाल पर उंगली उठाई
राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरमैन रेखा शर्मा ने भी अरविंद केजरीवाल पर उंगली उठाई है। रेखा शर्मा कहती हैं कि 'दिल्ली सीएम के सहयोगी विभव कुमार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। तो सीएम कथित अपराधी को शरण दे रहे थे।'
पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार किया
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। पिछले दिनों राज्यसभा सांसद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और इसमें सीएम आवास पर हुई कथित तौर पर अभद्रता और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। मामले में ये आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए गए थे। उसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को अचानक से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस के एडिशनल DCP और ACP भी मौजूद थे। बताया जाता है कि विभव कुमार मुख्यमंत्री आवास के भीतर ही थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस विभव कुमार को सिविल लाइंस थाने लेकर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 18 May 2024 at 14:24 IST