तुम्हारा समय था तुमने...गैंगस्टर भाऊ ने दी दिल्ली पुलिस को धमकी, शूटर की गिरफ्तारी से बौखलाया

इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट लिख हिमांशु भाऊ ने कहा, यह फर्जी एनकाउंटर था, तुम्हारा समय था तुमने गलत कर लिया। सही समय आने पर इसका जवाब जरूर देंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gangster Himanshu Bhau threaten Delhi Police on Instagram
Gangster Himanshu Bhau threaten Delhi Police on Instagram | Image: PTI

साहिल भांबरी

विदेश में छिपकर बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने दिल्‍ली की स्‍पेशल सेल यूनिट को धमकी दी है। इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट लिख हिमांशु भाऊ ने कहा, यह फर्जी एनकाउंटर था, तुम्हारा समय था तुमने गलत कर लिया। सही समय आने पर इसका जवाब जरूर देंगे।

आपको बता दें कि दिल्ली के तिलकनगर में फ्यूजन कार शोरूम में हुई फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभिषेक उर्फ चूरन नाम के शूटर को अरेस्ट किया है। चूरन तिलक नगर फायरिंग मामले में वांटेड था। तिलकनगर फायरिंग मामले में  दिल्ली पुलिस ने तिलकनगर फायरिंग केस में ये दूसरा बड़ा एक्शन लिया है। पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर में हिमांशु गैंग के अजय उर्फ गोली शूटर को ढेर कर दिया था। इसके बाद दूसरे एनकाउंटर में चूरन हाथ लगा।

धमकी वाले पोस्‍ट के आखिरी में लिखा जय श्री राम

आपको बता दें कि स्पेशल सेल ने गुरुवार रात खेड़ा खुर्द इलाके में शूटर अजय को एनकाउंटर में मार गिराया था। अजय के मारे जाने से भाऊ बौखला गया है। अजय, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का खासमखास शूटर था और हिमांशु भाऊ के डायरेक्टर संपर्क मे था।

Advertisement

धमकी देते हुए हिमांशु भाऊ ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, राम राम भाइयों, 3 दीन पहले हमारे भाई अजय उर्फ गोली को दिल्ली सेल ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था उसके पास कोई हथियार नही था एक फर्जी एनकाउंटर था "तुम्हारा समय था तुमने गलत कर लिया। सही समय आने पर इसका जवाब जरूर देंगे।" जय श्री राम

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड