RJD की आर्थिक जालसाजी का देंगे सबूत... इनकी आदत...: JDU MLC नीरज कुमार
Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) के MLC नीरज कुमार ने RJD के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि इन्हीं सभी कारणों से राजद के साथ अंतर विरोध हुआ। नीरज कुमार ने रिपब्लिक के साथ बातचीत के दौरान कहा, “माल महाराज का मिर्जा खेले होली...ये प्रण हमारा और आपका है तेजस्वी यादव। यही तो अंतर विरोध का कारण था। इनकी आदत में नौकरी के बदले में जमीन लेना शुमार रहा है। जब वो चला नहीं तो बेचैन हो गए। राजस्व विभाग के तबादले में खेल किया तो नीतीश कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। इनके नेताओं के बड़बोलेपन आने लगे तो नीतीश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समूहों को अपमानित करने की भाषा, पदाधिकारियों को अपमानित करने की भाषा। तो ये सभी कारण रहे हैं। अभी तो आर्थिक जालसाजी का साक्ष्य के साथ खुलासा करेंगे।”

Published January 28th, 2024 at 15:58 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।