Advertisement
पब्लिश्ड 8 मई 2024 अत 2:30 pm ईस्ट

Sam Pitroda: सैम ने नया विवादित बयान

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद अब नस्लवाद को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल, पित्रोदा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भारतीय लोगों के रंग-रुप को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी साउथ में रहने वाले अफ्रीकन जैसे लगते हैं।जो वीडियो सामने आई है, उसमें सैम पित्रोदा कहते हैं, "भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हम सभी भाई-बहन हैं।" इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है, तो विरासत कर वापस आएगी।इससे पहले सैम पित्रोदा की 'विरासत कर कानून' वाली टिप्पणी ने भारत में नया विवाद खड़ा कर दिया। विरासत कर को लेकर टिप्पणी ने एक बार फिर से कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने सैम पित्रोदा के बयानों के बाद कांग्रेस को हाथों हाथ ले लिया और एक के बाद एक निशाना साध रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले विरासत कर के इतिहास के बारे में जानना चाहिए, जो कभी भारत में भी लागू था लेकिन अब नहीं है। कांग्रेस नेता इसे ही वापस लागू करने की बात कह रहे थे, जिसपर इतना विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, भारत के अलावा कई बड़े देशों में विरासत कर लगता है।

Published May 8th, 2024 at 14:30 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo