Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 14:17 IST

बलराज पंवार ने भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया

भारतीय सेना के 25 वर्षीय बलराज पंवार पिछले साल चीन के हांग्झोउ में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गये थे।

Olympics
Olympics | Image:AP
Advertisement

बलराज पंवार ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चुंग्जू में 2024 विश्व एशियाई और ओसनियाई ओलंपिक एवं पैरालंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहकर भारत को नौकायन में पहला पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया।

भारतीय सेना के 25 वर्षीय पंवार पिछले साल चीन के हांग्झोउ में अपने पहले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूक गये थे। उन्होंने 7:01.27 मिनट का समय निकालकर 2000 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल कर ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। पुरुष एकल स्कल में शीर्ष पांच नौकाचालक ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हैं। पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में देश क्वालीफाई नहीं कर सका। भारत ने पिछले तोक्यो ओलंपिक में इस स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

Advertisement

उज्जवल कुमार और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी तीसरे स्थान पर रही जबकि इसमें शीर्ष दो जोड़ी कोटा हासिल करती हैं। भारत इस तरह 26 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक में नौकायन में एक ही स्पर्धा में हिस्सा लेगा। अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने तोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और वे 11वें स्थान पर रहे थे।

एशियाई क्वालीफायर भी एशियाई रोइंग कप के साथ ही कराये जा रहे हैं जिसमें भारत ने सलमान खान और नितिन देओल की बदौलत पुरुष डबल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके एक दिन बाद हरियाणा के करनाल के पंवार ने धीमी शुरूआत के बाद दबदबा बनाया और तीसरे स्थान पर रहने में सफल रहे। कजाखस्तान के व्लादिस्लाव याकोवलेव ( 6:59.46) ने स्वर्ण पदक और इंडोनेशिया के मेमो मेमो ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: आपकी कसम खाता हूं अब ... रिंकू के कारण कोहली का हुआ भारी नुकसान, तोड़ा कीमती चीज फिर जो हुआ- VIDEO

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 14:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo