Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 15:05 IST

'कांग्रेस ने सभी मुसलमानों को OBC का दर्जा दिया...', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का फूटा गुस्सा

मुसलमानों को आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का गुस्सा फूटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सारे मुसलमानों को OBC का दर्जा दिया।

Reported by: Kanak Kumari
Giriraj Singh
गिरिराज सिंह | Image:PTI
Advertisement

लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। वैसे तो लोकसभा चुनाव में आरक्षण का मुद्दा पहले से ही गरमाया हुआ था, लेकिन इसमें मुसलमानों को रिजर्वेशन देने की बात ने आंच को और बढ़ा दिया है। मुसलमानों को आरक्षण देने के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

बेगूसराय के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने सारे मुसलमानों को OBC का दर्जा दे दिया। ये सनातनी हिंदू को कबूल नहीं है। ये सनातनी हिन्दू पिछड़े का हक मारा जाएगा। इन्होंने (कांग्रेस) ओबीसी, अति पिछड़े, आदिवासी के आरक्षण को खत्म करने की साजिश की है।" उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानों को अब अल्पसंख्यक के दर्जे से हटाने की जरूरत है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि देश में हिन्दुओं की संख्या में गिरावट आई है, जबकि मुस्लिम सिखा आबादी में बढ़ोतरी हुई है। इसे लेकर भी केंद्रीय मंत्री आगबबूला हो गए।

Advertisement

देश में हिन्दुओं की घटी संख्या

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की रिपोर्ट में दावा है कि 1950 से 2015 तक भारत में हिंदू आबादी तकरीबन 8 फीसदी घटी है। इस अवधि के दौरान मुस्लिम आबादी में 43 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 

Advertisement

हिन्दुओं की घटती संख्या पर क्या बोले गिरिराज?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर हिंदुओं की घटते जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “1950 से लेकर 2015 तक इन 65 वर्षों में तकरीबन हिंदुओं की जनसंख्या में 8% से अधिक की गिरावट आई है जो चिंता का विषय है और इसकी पूरी पूरी जिम्मेवारी कांग्रेस की है। क्योंकि उनके द्वारा रोहिंग्या सहित अन्य मुसलमान को पराश्रय दिया गया। तथा उन पर कभी भी अंकुश लगाने की कवायत नहीं की गई। आलम यह है कि धीरे-धीरे हिंदुओं की जनसंख्या घटती चली गई। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के द्वारा गजवा ए हिंद की तैयारी की जा रही है।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की दिशा में काम किया जा रहे हैं। यह लोग सिर्फ वोट बैंक की राजनीतिक करते हैं देश की संप्रभुता से इनका कोई सरोकार नहीं है। वहीं उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि सैंपल पित्रोदा जैसे लोग राजनीतिक शिकार हो गए हैं एवं अमूमन देश तोड़ने की भाषा का प्रयोग करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरजेडी देश तोड़ने का काम कर रहा है। क्योंकि देश में मुस्लिम की आबादी लगातार बढ़ता ही जा रहा है यह चिंता का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 'लालू जी आपके लिए केवल एक जगह आरक्षित है,जेल के अंदर एक कमरा', दिल्ली में  कपिल मिश्रा की दहाड़

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 10:53 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo