Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 18:54 IST

मेरी गर्लफ्रेंड कहती है कि... दिग्गज खिलाड़ी पर इस कदर छाया धोनी का सुरूर, खोले घर के बड़े राज

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Styne) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) तारीफ करते हुए कहा कि उनका फैन बेस सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में है।

Reported by: Shubhamvada Pandey
MS Dhoni
MS Dhoni | Image: BCCI
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 का शानदार सीजन जारी है। लीग में एक से बढ़कर रोमांचक मुतकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन (Dale Styne) ने एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैनबेस के बारे में बात करते हुए अपने घर के बड़े सीक्रेट का खुलासा किया।

डेल स्टेन ने एमएस धोनी तारीफ करते हुए कहा कि उनका फैन बेस सिर्फ भारत में ही नही बल्कि पूरे विश्व में है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड की टीवी टूट गई है लेकिन वो फिर भी धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए परेशान रहती है।

Advertisement

धोनी का फैन क्रेज दुनिया के हर कोने में

40 साल के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर हुई बातचीत के दौरान कहा कि धोनी के क्रेज ने केवल आईपीएल को चपेट में नहीं लिया है, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी फैंस के ऊपर भी उनकी बल्लेबाजी का खुमार छाया हुआ है। ईमानदारी से कहूं तो मैं ज्यादा टीवी देखना पसंद नहीं करता हूं, लेकिन जब आईपीएल चल रहा होता है तो मैं अपनी सीट से पूरी तरह से चिपक जाता हूं।  

Advertisement
MS Dhoni: BCCI

मेरी गर्लफ्रेंड की टीवी टूटी हुई है लेकिन ...: डेल स्टेन  

पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड के मुताबिक उसकी टीवी टूट गई है, लेकिन वह धोनी को देखना चाहती है। मेरी इच्छा है कि धोनी इस टूर्नामेंट में लगातार शिरकत करते रहें। जारी आईपीएल सीजन में उनका मूड काफी अच्छा लग रहा है। धोनी को क्रीज पर आते हुए और देखना काफी दिलचस्प लगेगा।

Advertisement

धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले छोड़ी कप्तानी

धोनी आईपीएल 2024 में बतौर विकेटकीपर खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। सीजन शुरू होने से पूर्व उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। धोनी की देखरेख में गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें- तो क्या पंजाब के खिलाफ बेईमानी कर जीती मुंबई इंडियंस? 15वें ओवर में ऐसा क्या हुआ मचा बवाल - Republic Bharat

 

 

Advertisement

Published April 19th, 2024 at 17:43 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo