Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 14:34 IST

हार्दिक पांड्या खत्म कर पाएंगे 12 सालों का सूखा? ये रिकॉर्ड देख MI के फैंस के छूटेंगे पसीने

RR vs MI: सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए परेशान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

Reported by: Ritesh Kumar
MI VS RR head to head records
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स | Image:IPL/BCCI
Advertisement

RR vs MI Head to Head Records: आईपीएल 2024 अब उस स्टेज पर है जहां से हर मैच प्लेऑफ की लिहाज से अहम है। सोमवार को पिंक सिटी जयपुर में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए परेशान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

एक तो मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में उतना उम्दा प्रदर्शन नहीं कर रही है, ऊपर से आज जिस टीम से उनका सामना है उसे उनके घर पर हराना मुंबई के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है। इस सीजन जब दोनों टीम के बीच पहला एनकाउंटर हुआ था तब संजू सैमसन की RR ने बाजी मारी थी। अब हार्दिक एंड कंपनी हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Advertisement

हार्दिक खत्म करेंगे 12 सालों का सूखा?

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने कड़ी चुनौती है। 2012 के बाद कभी भी MI राजस्थान रॉयल्स को उनके घर पर नहीं हरा पाई है। इसका मतलब है कि जयपुर के किले को भेदना मुंबई के लिए आईपीएल में आसान नहीं रहा है।

Advertisement

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

दोनों टीमों के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी ज्यादा अंतर नहीं है। आईपीएल में अब तक दोनों ने एक दूसरे के साथ 38 मुकाबले खेले हैं। 15 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है, जबकि 13 मैचों में राजस्थान के रजवारों ने बाजी मारी है। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए पिछले 7 मैचों में से 5 में RR ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी है।

Advertisement

RR vs MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: आकाश मधवाल

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: नंद्रे बर्गर/केशव महाराज

Advertisement

इसे भी पढ़ें: तो क्या प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई RCB? 6 मैच जीतकर भी पहुंचना मुश्किल, समझें पूरा समीकरण

 

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 14:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo