Advertisement

Updated April 19th, 2024 at 21:56 IST

पहाड़ों में हॉकी प्रतिभाओं को सामने लाने के मिशन पर निकले इस दिग्गज ने की हॉकी इंडिया की तारीफ

ओलंपिक को लेकर भारतीय हॉकी टीम की तैयारियां तेज हैं। इस बीच पहाड़ों में हॉकी प्रतिभाओं को सामने लाने के मिशन पर निकले एक दिग्गज खिलाड़ी का बयान सामने आया है।

Bharat Chhetri praised Hockey India for developing drag-flickers and goalkeepers at the grassroots level
भरत छेत्री ने जमीनी स्तर पर ड्रैग फ्लिकरों और गोलकीपरों को तैयार करने पर हॉकी इंडिया की तारीफ | Image:X
Advertisement

Hockey: भारतीय हॉकी मे अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले भारत के पूर्व गोलकीपर भरत छेत्री (Bharat Chettri) ने जमीनी स्तर पर ड्रैग फ्लिकरों और गोलकीपरों को तैयार करने पर जोर देने के लिए हॉकी इंडिया की तारीफ की है।

छेत्री समेत भारत के पूर्व गोलकीपर और ड्रैग फ्लिकर देश भर में राष्ट्रीय अकादमियों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का संचालन करेंगे। इनमें एड्रियन डिसूजा, योगिता बाली, हेलेन मेरी, दीपिका मूर्ति, आकाश चिकते और पीटी राव शामिल हैं। वहीं ड्रैग फ्लिकरों में रूपिंदर पाल सिंह, गुरजिंदर सिंह, वी आर रघुनाथ और जसप्रीत कौर का चयन किया गया है।

Advertisement

छेत्री ने शुक्रवार को एक बयान में कहा- 

भारतीय हॉकी के भविष्य के लिए जमीनी स्तर पर निवेश बहुत जरूरी है। गोलकीपरों और ड्रैग फ्लिकरों के लिए विशेष ट्रेनिंग के जरिए हॉकी इंडिया इन भूमिकाओं के लिए विश्व स्तरीय प्रतिभाओं के उदय होने की ठोस नींव तैयार कर रहा है।

बता दें कि हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग की भी शुरुआत कर रहा है, जिसका पहला चरण 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची में खेला जाएगा। इस बारे में छेत्री ने कहा-

ये भारतीय खेलों के लिए अहम पल है। घरेलू स्तर पर महिला खिलाड़ियों को इतना बड़ा मंच देकर हॉकी इंडिया अगली पीढ़ी के सितारे तैयार कर रहा है। मुझे यकीन है कि ये लीग असंख्य लड़कियों को हॉकी स्टिक उठाने के लिये प्रेरित करेगी। 

Advertisement

बता दें कि भरत छेत्री पहाड़ों में हॉकी प्रतिभाओं को सामने लाने के मिशन पर हैं, क्योंकि वो खुद पहाड़ों के रहने वाले हैं। छेत्री का जन्म पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में हुआ था, जो बेहद सुंदर पहाड़ी क्षेत्र है और दार्जिलिंग से सटा हुआ है। भारतीय मेंस हॉकी टीम फिलहाल ओलंपिक मेडल पर फोकस करते हुए तैयारी कर रही है। जुलाई में फ्रांस की राजधानी पेरिस में 2024 ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। 

ये भी पढ़ें- काव्या मारन को भा गया था ये खिलाड़ी... अब सोशल मीडिया पर क्यों होने लगा ट्रेंड- बच गईं SRH की मालकिन

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 19th, 2024 at 21:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo