काव्या मारन खुश तो बहुत होंगी! IPL 2024 में डूबने से कैसे बचींं SRH की मालकिन? जानें इनसाइड स्टोरी

IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रही है। उन्हें लेकर अब एक और मजेदार बात सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SRH Owner Kavya Maran
IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन | Image: IPL

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीजन अब काफी रोमांचक हो गया है। हर दिन थ्रिलर मैच देखने को मिल रहे हैं। IPL 2024 का अभी आधा सीजन ही हुआ है कि कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं, जिसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड हाइएस्ट स्कोर का है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस सीजन 287 रन का रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बनाया है। वहीं छक्कों का रिकॉर्ड भी SRH ने तोड़ा है।

टीम के इस शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) बेहद खुश हैं। इस साल उन्होंने जो भी किया है, उसमें उन्हें कामयाबी हाथ लगी है। मिनी ऑक्शन से लेकर मैदान पर एक्शन तक काव्या मारन (Kavya Maran) को हर जगह पॉजिटिव रिजल्ट मिले हैं। काव्या मारन (Kavya Maran) ने IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में ट्रैविस हेड (Travis Head) और पैट कमिंस (Pat Cummins) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खरीदा, लेकिन क्या आपको पता है कि काव्या मारन को ऑक्शन में एक और खिलाड़ी भा गया था, लेकिन वो उसे टीम में शामिल नहीं कर पाईं। अब इतने दिनों बाद IPL के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है कि SRH की मालकिन बच गईं। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं। 

काव्या मारन खुश तो बहुत होंगी!

दरअसल काव्या मारन (Kavya Maran) सोशल मीडिया पर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के साथ ट्रेंड हो रही हैं। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, जो IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वो अब तक की रिकॉर्ड राशि 24.75 करोड़ रुपए के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स में आए थे। बता दें कि स्टार्क को खरीदने के लिए काव्या मारन ने भी 20 करोड़ रुपए तक की बोली लगा दी थी, लेकिन जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क पर 24 करोड़ रुपए की बोली लगाई, तब वो पीछे हट गईं और शायद वो बहुत खुश होंगी कि उन्होंने स्टार्क को नहीं खरीदा, क्योंकि स्टार्क अब तक फ्लॉप साबित हुए हैं।

Advertisement

IPL 2024 में स्टार्क का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) IPL 2024 में अब तक 'ऊंची दुकान फीके पकवान' जैसे साबित हुए हैं। स्टार्क ने अब तक खेले 6 मैचों में महज 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी बहुत खराब रही है। स्टार्क ने 10.55 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए हैं, जो बेहद शर्मनाक प्रदर्शन है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अब तक स्टार्क से पैसा वसूल प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। यानि हम कह सकते हैं कि उसकी इतनी मोटी रकम बर्बाद हुई है। SRH की बात करें तो काव्या मारन ने भी IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में मोटी रकम खर्च की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख में खरीदा था, जो स्टार्क के बाद IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं ट्रैविस हेड पर काव्या मारन ने 6 करोड़ 80 लाख खर्चे थे और ये दोनों खिलाड़ी SRH के लिए अब तक गेम चेंजर साबित हुए हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर ने उठाए हार्दिक की कप्तानी पर सवाल, एक पोस्ट से मच गया बवाल

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड