Advertisement

Updated April 24th, 2024 at 13:52 IST

हम पृथ्वी के संसाधनों के 'ओनर नहीं बल्कि ट्रस्टी' हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि हम पृथ्वी के संसाधनों के 'ओनर नहीं बल्कि ट्रस्टी' हैं।

President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | Image:@X
Advertisement

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि हम पृथ्वी के संसाधनों के 'ओनर नहीं बल्कि ट्रस्टी' है और इसलिए हमारी प्राथमिकताएं मानव केंद्रित होने के साथ-साथ प्रकृति क्रेंद्रित भी होनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में भारतीय वन सेवा के व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठयक्रम के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 'एंथ्रोपोजेनिक एज' की बात करते हैं जो मानव केंद्रित विकास का कालखंड है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस कालखंड में विकास का विनाशकारी परिणाम भी सामने आया है और संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने मानवता को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां विकास के मानकों को पुनर्मूल्यांकन करना पड़ेगा।

मुर्मू ने कहा, ''आज यह समझना जरूरी है कि हम पृथ्वी के संसाधनों के ओनर नहीं है बल्कि ट्रस्टी हैं । हमारी प्राथमिकताएं मानव केंद्रित होने के साथ ही प्रकृति केंद्रित भी होनी चाहिए । वस्तुत: प्रकृति-केंद्रित होकर ही हम सही अर्थों में मानव केंद्रित हो सकेंगे।''

Advertisement

उन्होंने विश्व समुदाय के सामने खड़ी जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौती का भी जिक्र किया और कार्यक्रम में मौजूद वन अकादमी के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस बारे में जरूरी बदलाव करने को कहा।

राष्ट्रपति ने कहा, ''मैं उनसे (अकादमी के विशेषज्ञों) अनुरोध करूंगी कि जलवायु की इस आपातकालीन स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षण के पाठयक्रम में यथोचित संशोधन करने पर विचार करें।''

Advertisement

मुर्मू ने विश्व के कई क्षेत्रों में वन संसाधनों में बहुत तेजी से क्षति होने पर चिंता जताई और कहा कि वनों का विनाश एक तरह से मानवता का विनाश करना है। उन्होंने इसकी तेजी से क्षतिपूर्ति के लिए विज्ञान और तकनीक की मदद लेने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनाजातियों द्वारा सदियों से सहेजे गए पारंपरिक ज्ञान को रूढ़िवादी नहीं माना जाए और उसका उपयोग पर्यावरण को बेहतर बनाने में किया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: बीजद ने मरांडी दंपति को टिकट दिया तो भाजपा ने सिंहदेव दंपति को बनाया उम्मीदवार

Advertisement

Published April 24th, 2024 at 13:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo