Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 23:06 IST

UP Paper Leak: स्पेशल टास्क फोर्स ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, 2 लाख कैश, 9 मोबाइल और कार बरामद

2023 की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Reported by: Digital Desk
 UP Paper Leak
UP Paper Leak | Image:PTI
Advertisement

UP Paper Leak Case : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित वर्ष 2023 की समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तारियां शनिवार को लखनऊ में की गईं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लखनऊ निवासी शरद सिंह पटेल और अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के रहने वाले कमलेश कुमार पाल और अर्पित विनीत के रूप में हुई है।

Advertisement

बयान के मुताबिक पकड़े गए लोगों के पास से एक प्रश्नपत्र, 2.02 लाख रुपये से अधिक की नकदी, नौ मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और दो कार बरामद की गई हैं।

पहले भी हुई हैं गिरफ्तारियां

Advertisement

इससे पहले, एसटीएफ ने गत 14 मार्च को लखनऊ से अरुण कुमार और सौरभ शुक्ला तथा चार अप्रैल को लखनऊ से ही अमित सिंह नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने बयान में कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पेपर लीक का खबरों के बाद रद्द हुई परीक्षा

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस साल 11 फरवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक की खबरें मिलने के बाद 12 मार्च को रद्द कर दी थी।

एसटीएफ कर रही पेपर लीक की जांच

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा छह महीने के अंदर फिर से आयोजित करने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ को पेपर लीक मामले की जांच सौंपी गयी थी।

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार 3 महिलाओं की मौत, 14 घायल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 21st, 2024 at 23:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo