Advertisement

Updated August 27th, 2023 at 22:08 IST

दिल्ली सरकार ने वन और वन्यजीव की रक्षा के लिए Portal की शुरुआत की

दिल्ली के पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय ने वन्यजीव अभयारण्य के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करने के वास्ते एक पोर्टल की शुरुआत की।

Gopal Rai, PC: PTI
Gopal Rai, PC: PTI | Image:self
Advertisement

Delhi Environment News: दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने वन एवं वन्यजीव अभयारण्य के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करने के वास्ते रविवार को एक पोर्टल की शुरुआत की।

स्टोरी में आगे पढ़ें...

  • पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में योगदान
  • दिल्ली के निवासी संरक्षण में योगदान दे सकते हैं

मंत्री को उद्धृत करते हुए जारी एक बयान के अनुसार, इससे लोगों को यह जानकारी होगी की कौन से क्षेत्र संरक्षण के लिए निर्दिष्ट हैं और दिल्ली के निवासी इनके संरक्षण में योगदान दे सकते हैं।

यह पोर्टल संरक्षित वन क्षेत्र, रिजर्व वन क्षेत्र,वन्यजीव अभयारण्य, वन एवं वन्यजीव विभाग की प्रशासनिक चारदीवारी आदि के बारे में विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध कराता है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में G-20 ऑर्केस्ट्रा का प्रदर्शन देख झूम उठे लोग, 41 संगीतकार और गायक रहे मौजूद

बाद में, इस पोर्टल पर अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री ने कहा कि सूचना को पारदर्शी बना कर दिल्ली सरकार का पोर्टल नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। 

Advertisement

Published August 27th, 2023 at 20:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo