डायबिटीज से पीड़ित कैदियों के लिए इंतजाम के दावे के बाद एक्सपर्ट तलाश रहा तिहाड़ प्रशासन: आप

सौरभ भारद्वाज ने रविवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मधुमेह रोग विशेषज्ञ भेजने का अनुरोध किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Saurabh Bharadwaj
सौरभ भारद्वाज | Image: ani

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को आरोप लगाया कि तिहाड़ प्रशासन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मधुमेह रोग विशेषज्ञ भेजने का अनुरोध किया है, जबकि उसने जेल में बंद मधुमेह से पीड़ित कैदियों के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं होने का पूर्व में दावा किया था। 

भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''कल (20 अप्रैल) महानिदेशक (जेल) ने एम्स को पत्र लिखकर एक मधुमेह रोग विशेषज्ञ को तिहाड़ में तैनात करने का अनुरोध किया है। केजरीवाल पिछले 20 दिनों से तिहाड़ में बंद हैं और अब वह चिकित्सक की मांग कर रहे हैं।'' आप नेता ने कहा, ''एक तरफ तो तिहाड़ प्रशासन कहता है कि उनके पास पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं हैं, वहीं दूसरी ओर वह एम्स को पत्र लिखकर मधुमेह रोग विशेषज्ञ का अनुरोध कर रहे हैं।''

तिहाड़ प्रशासन ने केजरीवाल को परामर्श मुहैया कराया

तिहाड़ प्रशासन ने भारद्वाज के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञ से केजरीवाल को परामर्श मुहैया कराया गया है। जेल के एक अधिकारी ने बताया, ''40 मिनट के विस्तृत परामर्श के बाद केजरीवाल को आश्वस्त किया गया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें अपनी दवाइयां जारी रखने को कहा गया है, जिनकी नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।''

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की थी। अस्पताल के एक वरिष्ठ विशेषज्ञ के अलावा तिहाड़ के चिकित्सा अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। एम्स विशेषज्ञ को 'ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर' (सीजीएम) का पूरा रिकॉर्ड दिखाया गया और केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे आहार और दवाइयों का विवरण भी मुहैया कराया गया। अधिकारी ने बताया, ''इंसुलिन का मुद्दा न तो केजरीवाल ने उठाया और न ही चिकित्सकों ने इसका सुझाव दिया।''

Advertisement

केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की 'साजिश': भारद्वाज

भारद्वाज ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दोहराया कि न्यायिक हिरासत में केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की 'साजिश' रची जा रही है।

दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा, ''इसके दो पहलू हैं। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उन्हें इंसुलिन की जरूरत है और उन्हें चिकित्सक से बात करने की जरूरत है। केजरीवाल वीडियो कॉल पर अपने निजी चिकित्सक से बात करना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तिहाड़ जेल कहता है कि केजरीवाल ठीक हैं और उन्हें इंसुलिन की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक केजरीवाल ठीक हैं।''

Advertisement

(PTI-भाषा इनपुट)

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड