Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 08:59 IST

रफीक ने बीवी के सामने किया महिला से रेप, बुर्का पहनने-कुमकुम ना लगाने का दबाव; दर्दनाक है ये दास्तान

शिकायत में यहां तक लिखा है कि जिस आरोपी ने महिला के साथ ये ज्यादती की उससे भी ज्यादा उसने एक ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जिसे बताते हुए भी शर्म आती है।

Reported by: Ankur Shrivastava
रफीक ने बीवी के सामने किया महिला से रेप, बुर्का पहनने-कुमकुम ना लगाने का दबाव
रफीक ने बीवी के सामने किया महिला से रेप, बुर्का पहनने-कुमकुम ना लगाने का दबाव | Image:PTI
Advertisement

Karnataka Conversion News: कर्नाटक के बेलगावी में 28 साल की महिला ने पुलिस को जो खौफनाक दास्‍तान सुनाई वो वाकई में सन्‍न कर देने वाला है। महिला ने पुलिस को दिए अपने लिखित शिकायत में गंदी तस्वीरों के जरिए ब्‍लैकमेल करने, धर्मपरिवर्तन करने का दबाव डालने और रेप करने का इल्जाम लगाया है। शिकायत में यहां तक लिखा है कि जिस आरोपी ने महिला के साथ ये ज्यादती की उससे भी ज्यादा उसने एक ऐसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जिसे बताते हुए भी शर्म आती है।

आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने महिला से रेप किया और उसे बुर्का पहनने और माथे पर कुमकुम नहीं लगाने के लिए मजबूर किया। आरोपी का नाम रफीक है। पीडि़त महिला ने बताया कि आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ यौन संबंध बनाए। उसके बाद उसकी अंतरंग तस्वीरें ले लीं, जिसके जरिए उसने पीड़ित महिला को ब्लैकमेल किया और कहा कि वह इस्लाम धर्म अपना ले।

Advertisement

बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए किया मजबूर

पुलिस ने बताया कि रफीक की पत्नी साल 2023 में महिला को बेलगावी में अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया और कहा कि उसका पति जो कुछ भी कहे उसका पालन करे। महिला ने आरोप लगाया कि पिछले साल जब वे तीनों एक साथ रहते थे, तो रफीक ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ रेप किया था।

Advertisement

बेलगावी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने कहा कि इसी महीने में दंपति ने कथित तौर पर महिला को 'कुमकुम' नहीं पहनने के लिए कहा और उसे बुर्का पहनने और दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके खिलाफ जाति आधारित अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

महिला पर डाला पति से तलाक लेने का दबाव

Advertisement

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रफीक ने कहा कि वो अपनी पति से तलाक लेकर हमारे साथ रहे। वो मांग नहीं मानती तो रफीक ने मेरी असहज फोटो को लीक करने की धमकी दी है।

पुलिस ने दर्ज किया 7 लोगों पर FIR

महिला की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ सौंदत्ती में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर 'कर्नाटक धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार संरक्षण अधिनियम', आईटी कानून की प्रासंगिक धाराओं, एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत इल्जाम लगाए गए हैं, जिनमें बलात्कार, अपहरण, गलत कारावास और आपराधिक धमकी शामिल हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- रेप कर जख्मों पर लगाई मिर्च, चिखी तो होंठ पर डाल दिया फेवीक्विक; युवती ने सुनाई अयान खान की हैवानियत

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 08:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

5 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo