Advertisement

Updated April 15th, 2024 at 17:31 IST

अरविंद केजरीवाल को देखकर भावुक हुए भगवंत मान, बताया तिहाड़ जेल में कैसी रही 30 मिनट की मुलाकात

किसी भी आम कैदी की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के बीच शीशे की दीवार थी, और दोनों नेताओं के बीच फोन कॉल के जरिये बातचीत हुई।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Bhagwant Mann meet Arvind Kejriwal in Tihar
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिले भगवंत मान | Image:PTI
Advertisement

Bhagwant Mann meet Arvind Kejriwal : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों सीएम की यह मुलाकात पूरी तरीके से जेल मैन्युअल के हिसाब से हुई। किसी भी आम कैदी की तरह दोनों नेताओं के बीच शीशे की दीवार थी और दोनों नेताओं के बीच फोन कॉल के जरिये बातचीत हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से करीब आधे घंटे तक बात की।

दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद CM मान के सुरक्षा चीफ संतोष नजर आए। उन्होंने तिहाड़ जेल प्रसाशन को धन्यवाद कहा और कहा है मुलाकात बेहद सुचारू रूप से पूरे 30 मिनट बिना किसी डिस्टर्बेंस के हुई। आम कैदी को जो अधिकार होते हैं। तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को वो सभी जेल मैन्युअल के हिसाब से दिए जा रहे है। केजरीवाल आम कैदी की तरह हर रोज 5 मिनट अपने घर पर कॉल कर परिवार से बात करते हैं। हफ्ते में दो बार उनकी मुलाकात परिवार से होती है।

Advertisement

दिल्ली सरकार ने बनाए जेल मैन्युअल

तिहाड़ में बंद सुकेश चंद्रशेखर की गर्लफ्रेंड उससे मिलने रोज जेल जाती थी। आप सरकार में मंत्री रहे सतेंद्र जैन की पत्नी भी उनके लिए खाना लेकर जाती थी। इन मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को जमकर फटकार लगाई थी और नोटिस जारी किया था। जिसके बाद से जेल प्रसाशन और सख्त हुआ है और जेल मैन्युअल को फॉलो किया जा रहा है। खास बता ये है कि जेल मैन्युअल दिल्ली सरकार द्वारा ही बनाए गए है। तिहाड़ प्रसाशन दिल्ली सरकार के अंडर में आता है।

Advertisement

'मैं देखकर भावुक हो गया'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात के बाद कहा, 'मैं उन्हें देखकर भावुक हो गया। उनके साथ एक कट्टर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनकी गलती क्या है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाए?' मान ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने के लिए कहा है।

Advertisement

केजरीवाल पर क्या है आरोप

तिहाड़ जेल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ‘मुलाकात जंगले’ के माध्यम से हुई और उनके बीच कांच की एक दीवार लगी थी। यह देखते हुए कि सीएम मान को जेड प्लस सुरक्षा मिली है, तिहाड़ जेल के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात करके सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया था। ED ने केजरीवाल पर दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की पूरी साजिश में शामिल होने, नीति का मसौदा तैयार करने और लागू करने, दलालों को लाभ पहुंचाने और अनुसूचित अपराध से उत्पन्न आय के कुछ हिस्से का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'अश्लील वीडियो, वायरल करने के बदले 20 लाख...' क्या है वो केस जिसके लिए कमलनाथ के घर जा धमकी पुलिस
 

Advertisement

Published April 15th, 2024 at 16:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo