Advertisement

Updated March 29th, 2024 at 18:07 IST

पंजाब CM भगवंत मान ने नवजात बेटी का नाम रखा नियामत कौर, खुद बताया क्या है इसका मतलब

2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद भगवंत मान ने 2022 में गुरप्रीत कौर से शादी की। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
CM Bhagwant Mann with newborn daughter Niyamat Kaur
भगवंत मान अपनी बेटी को घर लेकर आए। | Image:@BhagwantMann/x
Advertisement

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को अपनी नवजात बेटी को घर लेकर ले आए और बच्ची का नाम नियामत कौर मान रखा। मान अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ घर लौटे। उन्होंने अपने आवास के बाहर मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान मान अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे।

उन्होंने कहा, "आज, मेरे परिवार और मेरी पत्नी के लिए बड़ा दिन है। हमारे रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं और सभी लोग बहुत खुश हैं। एक स्वस्थ बच्ची देने के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने कहा, "चाहे लड़का हो या लड़की, पहली बात यह है कि शिशु स्वस्थ होना चाहिए। दूसरी बात, बच्चे को अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए और उसे अपने सपनों को पूरा करने देना चाहिए। हमारी बेटियां किसी से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और मुझे खुशी है कि मैं एक बेटी का पिता बन गया हूं।"

Advertisement

मान ने बताया- क्यों रखा बेटी का नियामत कौर नाम

बच्ची के नाम के बारे में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वह और उनकी पत्नी एक गाना सुन रहे थे जिसमें एक शब्द आया। उन्होंने कहा, "उस गाने में ये पंक्ति थी-नियामत रब दी दाद, खुदा दी बख्शीश। इसलिए, हमने सोचा कि अगर बच्ची पैदा होती है, तो हम उसका नाम नियामत रखेंगे, जिसका अर्थ है दैवीय आशीर्वाद।’’

Advertisement

केजरीवाल ने दी थी मान को बेटी के जन्म पर बधाई

यह पूछे जाने पर कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें बेटी के जन्म पर बधाई दी है, मान ने कहा कि वह परिवार का हिस्सा और बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने कहा ‘‘उन्होंने हमें बधाई दी और मैं उनसे कहूंगा कि वह ताऊ या दादा बन गए हैं।’’ 

2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग होने के बाद मान ने 2022 में डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। उनकी पहली शादी से एक बेटा और एक बेटी हैं। मान दंपति की बिटिया के जन्म के बाद बृहस्पतिवार से उनके पास बधाई संदेश आने लगे। केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया था। वहां से निकलते समय, केजरीवाल ने मान को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी मान परिवार को बधाई दी थी। मान के कैबिनेट सहयोगियों हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा और अनमोल गगन मान ने भी उन्हें बधाई दी थी।

Advertisement

(PTI-भाषा इनपुट)

Advertisement

Published March 29th, 2024 at 17:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo