Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 23:12 IST

शतरंज चैंपियन गुकेश को तमिलनाडु सरकार से मिला 75 लाख का नकद पुरस्कार

कनाडा के टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले युवा शतरंज स्टार डी गुकेश को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Tamil Nadu government gives 75 lakh cash prize to chess champion Gukesh
शतरंज चैंपियन गुकेश को तमिलनाडु सरकार से मिला नकद पुरस्कार | Image:X@mkstalin
Advertisement

Chess Master: भारत के युवा चेस स्टार डी गुकेश ने इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन किया है। कनाडा के टोरंटो में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने के बाद गुकेश काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके खेल को सराहा जा रहा है। इस कड़ी में तमिलनाडु सरकार ने इस युवा शतरंज खिलाड़ी को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को शतरंज सितारे डी गुकेश को 75 लाख रुपए नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया। स्टालिन ने गुकेश को एक शील्ड और शॉल भी प्रदान किया। इस मौके पर प्रदेश के खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, आला अधिकारी और गुकेश के माता पिता भी मौजूद थे।

Advertisement

गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिए चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने गुकेश को कैंडिडेट्स टूर्नामेंट की तैयारी के लिए 15 लाख रुपए दिए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'IPL के बीच में अपनी गेंदबाजी की शिकायत…', पंजाब से हार के बाद ये क्या बोल KKR के हेड कोच

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 28th, 2024 at 23:12 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

12 घंटे पहलेे
19 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo