बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी पंचतत्व में होंगे विलीन, पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर को आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sushil Modi
सुशील मोदी का राजनीतिक सफर | Image: PTI

Sushil Kumar Modi Passes Away: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना से ही उन्हें अनंत सफर के लिए आखिरी विदाई दी जाएगी। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 

पिछले महीने उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में शामिल ना होने की जानकारी भी दी थी। सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पटना के राजेंद्र नगर में उनके आवास पर लाया जाएगा।

खुद दी थी कैंसर की जानकारी

सुशील मोदी पिछले 6 महीने से कैंसर से लड़ रहे थे। उन्होंने खुद ही कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। दिल्ली एम्स में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। 5 जनवरी, 1952 को बिहार की राजधानी पटना में जन्में सुशील मोदी ने पटना साइंस कॉलेज से बॉटनी विषय से ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने 1990 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता था। इसके बाद 1995 और 2000 लगातार तीन बार विधायक चुने गए।

PM मोदी ने जताया शोक

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, "पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है। आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे। राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी। उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए। जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: PM Modi Nomination: काशी में पीएम का नामांकन आज, गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे दशाश्वमेध घाट

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड