Advertisement

Updated April 25th, 2024 at 09:33 IST

गश्त के दौरान दुर्घटनावश चली गोली, सुरक्षाबल के एक जवान की मौत

Raipur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

Security forces patrolling Dhangri village in Rajouri after the January 2023 attack.
सुरक्षाबल | Image:PTI
Advertisement

Raipur: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से सुरक्षाबल के एक जवान की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गश्त के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) दंतेवाड़ा के जवान जोगराज कर्मा की मौत हो गई तथा आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हांदावाडा और हितावड़ा क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर बुधवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और ‘बस्तर फाइटर्स’ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान रात लगभग 11 बजे दुर्घटनावश गोली चलने से आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए।

Advertisement

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया लेकिन अधिक रक्तस्त्राव से जोगराज कर्मा की मौत हो गई। घायल आरक्षक परसूराम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है।

पुलिस ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि किसके हथियार से दुर्घटनावश गोली चली है। इसमें कहा गया है कि इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Advertisement

Published April 25th, 2024 at 09:33 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

19 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo