Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 14:42 IST

राहुल गांधी को रावलपिंडी से लड़ना चाहिए...पाक में बढ़ रही डिमांड; कांग्रेस पर आचार्य प्रमोद का हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस के राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें रायबरेली से नहीं रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए। पाकिस्तान में पॉपुलेरिटी बढ़ रही है।

Reported by: Kanak Kumari
acharya pramod krishnam slams rahul gandhi
राहुल गांधी और आचार्य प्रमोद कृष्णम | Image:pti
Advertisement

आचार्य प्रमोद कृष्णम मुखर होकर कांग्रेस को लेकर लगातार बयान देते रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऐलान हो चुका है। ऐसे में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को रायबरेली से नहीं रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए। पाकिस्तान में उनकी पॉपुलेरिटी बढ़ रही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी को रायबरेली की जगह रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए था, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी पॉपुलेरिटी बढ़ रही है, डिमांड बढ़ रही है। राहुल गांधी को द्वारिकाधीश और द्वारिका में फर्क नहीं पता है।”

Advertisement

उन्होंने रायबरेली सीट से राहुल गांधी की दावेदारी का ऐलान होने फिर नामांकन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसा था। उन्होंने कांग्रेस सांसद के शब्दों को ही आधार बना कर कागजी शेर का नाम दिया। बता दें, रायबरेली में 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है। नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। कांग्रेस पार्टी ने बिल्कुल आखिरी वक्त में पत्ते खोले थे।

Advertisement

कांग्रेस पार्टी का विभाजन तय है- आचार्य प्रमोद कृष्ण

कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “जो कुछ चल रहा है उससे पार्टी का विभाजन तय है। राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है। 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का...।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति से लेकर तीनों सेनाध्यक्षों तक हिंदू, फिर कैसे खतरे में सनातन? तेजस्वी के सवाल पर बवाल

 

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 14:42 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
13 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo