Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 16:16 IST

आमिर-रणवीर के बाद Allu Arjun हुए डीपफेक का शिकार, इस पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वीडियो VIRAL

Video में अल्लू अर्जुन को भीड़ के सामने हाथ हिलाते, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते देखा जा सकता है।

Reported by: Ruchi Mehra
Allu Arjun Deepfake Video
अल्लू अर्जुन डीपफेक वीडियो | Image:X
Advertisement

Allu Arjun Deepfake Video: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच देश का सियासी पारा अपने चरम पर है। इस बीच कई सितारों के अलग-अलग पार्टियों के चुनाव प्रचार करते हुए वीडियोज भी वायरल हो रहे है, जिसके पीछे का सच कुछ और ही है।

पहले आमिर खान, फिर रणवीर सिंह और इसके बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वायरल हो रहा है। सभी वीडियो फेक है और असल में इन डीपफेक वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।

Advertisement

अल्लू अर्जुन का डीपफेक वीडियो वायरल

वीडियो में अल्लू अर्जुन को भीड़ के सामने हाथ हिलाते, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते देखा जा सकता है। कमाल आर खान (KRK) ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अल्लू के इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, "भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।" 

Advertisement

सोशल मीडिया पर और भी कई यूजर्स इस वीडियो को धड़ल्ले से शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

क्या है वायरल वीडियो का सच?

हालांकि वीडियो में जो दिखाया जा रहा है वो सच नहीं है। वीडियो पुराना है, जिसे एआई की मदद से एडिट किया गया है। असल में यह वीडियो अगस्त 2022 में न्यूयॉर्क में आयोजित 'इंडिया डे परेड' का है। अमेरिका में हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। अल्लू अर्जुन ने इवेंट में बतौर ग्रैंड मार्शल भारत का प्रतिनिधित्व किया था। यह वीडियो अल्लू अर्जुन के यूट्यूब अकाउंट पर भी मौजूद है। ऐसे में वो दावा गलत है,  जिसमें इस वीडियो को लोकसभा चुनाव से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

इन एक्टर के भी डीपफेक वीडियो हुए वायरल

बता दें कि अल्लू अर्जुन अकेले नहीं। इससे पहले रणवीर सिंह भी डीपफेक का शिकार हुए हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह चुनाव के दौरान एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में बोलते दिख रहे थे। इसके बाद रणवीर सिंह खुद सामने आए और उन्होंने वायरल वीडियो का सच बताया। साथ ही उन्होंने फैंस को डीपफेक से बचने की भी सलाह दी।

वहीं, आमिर खान ने तो अपने डीपफेक वीडियो को लेकर मुंबई पुलिस में एफआईआर तक दर्ज करा दी। आमिर की टीम ने एक्टर री  एआई से बनी वीडियो के वायरल होने पर एक बयान जारी किया और साफ किया कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस की साइबर सेल में मामले को लेकर FIR भी दर्ज कराई गई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: डॉली चायवाला को टक्कर देने आई ये चायवाली, VIDEO देख लोगों का चकराया सिर, आए ऐसे-ऐसे कमेंट्स…

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 16:16 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo