Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 22:11 IST

वेकेशन रेंटल कंपनी की लिस्‍ट में आई श्रीदेवी की चेन्नई वाली हवेली, जान्हवी कपूर ने दिखाई झलक

जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां एक्ट्रेस श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर की अपने फैंस को झलक दिखाई। उन्होंने वहां से जुड़ी अपने बचपन के यादें शेयर की।

Janhvi Kapoor
श्रीदेवी की चेन्नई वाली हवेली | Image:instagram
Advertisement

Sridevi Chennai Mansion: एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां एक्ट्रेस श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर की अपने फैंस को झलक दिखाई। उन्होंने वहां से जुड़ी अपने बचपन के यादें शेयर की। चेन्नई में श्रीदेवी के घर को वेकेशन रेंटल कंपनी एयरबीएनबी की 'आइकॉन्स' श्रेणी के तहत सूचीबद्ध किया गया है।

लॉन्च इवेंट में जान्हवी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह घर मेरी मां की विरासत और हम सभी के जीवन में एक विशेष अध्याय का प्रतीक है। काम शुरू करने के बाद यह उनकी पहली बड़ी खरीददारी थी और वास्तव में यह उनकी 'बेशकीमती संपत्ति' है।''

Advertisement

'धड़क' फेम एक्ट्रेस ने अपने बचपन के घर की सबसे प्यारी यादें सुनाते हुए कहा, “बड़े होते हुए यह हमेशा हमारे जीवन में एक विषय की तरह था। मेरी मां को समुद्र तट बहुत पसंद था।” उन्होंने कहा, ''यहां बहुत अच्छी ऊर्जा है, हमने इस घर में कई यादें बनाई हैं, एक अद्भुत दृश्य, समुद्र तट तक पहुंच और आराम करने के साथ रहने के लिए यह एक अच्छी जगह है।''

एयरबीएनबी प्रॉपर्टी में आने वाले मेहमान दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही समुद्र के दृश्यों के साथ योग का अभ्यास कर सकते हैं। यह 12 मई से रेंट के लिए उपलब्ध होगा। जान्हवी की अगली रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर और मिसेज माही' है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… क्या आप भी किचन में रखी इन चीजों का चेहरे पर करते हैं इस्तेमाल, हो जाएं सावधान; हो सकता है नुकसान

 

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 22:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo