Advertisement

Updated April 11th, 2021 at 21:17 IST

सोनू सूद को CM अमरिंदर ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कोरोना वैक्सीन कैंपेन के लिए 'ब्रांड एम्बेसडर'

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Reported by: Ritesh Mishra
| Image:self
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बॉलीवडु एक्टर सोनू सूद को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘‘मुझे इस बात को शेयर करते हुए खुशी हो रही है कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद हमारे (पंजाब) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे। मैं हर पंजाबी तक अभियान को पहुंचाने और सभी को जल्द से जल्द टीका लगवाने की अपील करने के लिए उन्हें (सोनू सूद) को धन्यवाद देता हूं।’

सोनू सूद ने कहा कि 'यह अभियान एक सम्मान का हिस्सा है। हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी का जल्द से जल्द टीकाकरण हो जाए। हम दोनों मिलकर हर परिवार को कल के लिए सुरक्षित रहेंगे।'

बता दें कि पंजाब में हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। राज्य में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,733 हो गई है। राज्य में इस महामारी की चपेट में आने से 7,448 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना: आज से देशभर में 'टीका उत्सव' की शुरुआत; PM मोदी ने देशवासियों से किए चार आग्रह

वही इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी केंद्र से और अधिक कोरोना वायरस वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया था, कहा कि राज्य में केवल पांच दिनों का स्टॉक बचा हुआ है। 

भारत में कोरोना 

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,33,58,805  हो गई है। वहीं इस दौरान 839 लोगों की मौत भी हुई है। जिसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर1,69,275 हो गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,08,087 है। इस महामारी से अबतक 1,20,81,443 ठीक हो चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में आए सोनू सूद, बोले- कोरोना महामारी के बीच बोर्ड एग्जाम कराना ठीक नहीं

Advertisement

Published April 11th, 2021 at 21:17 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo