Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 13:54 IST

पत्नी-गर्लफ्रेंड साथ, किराए का फ्लैट, थाईलैंड में ऐश...गैंगस्टर रवि काना-काजल झा के खुलेंगे काले राज

थाईलैंड में तीनों एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे। फरवरी 2024 में अपने बच्चों से मिलने गुपचुप तरीके से दिल्ली आई मधु नागर पकड़ी गई।

Reported by: Ankur Shrivastava
पत्नी-गर्लफ्रेंड साथ, किराए का फ्लैट, थाईलैंड में ऐश...गैंगस्टर रवि काना-काजल झा के खुलेंगे काले राज
पत्नी-गर्लफ्रेंड साथ, किराए का फ्लैट, थाईलैंड में ऐश...गैंगस्टर रवि काना-काजल झा के खुलेंगे काले राज | Image:Social media
Advertisement

Gangster Ravi Kana Girlfriend Kajal Jha: गैंगस्टर रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर किया गया था। थाईलैंड से डिपोर्ट होकर रवि काना अब ग्रेटर नोएडा पुलिस की हिरासत में है। उसे लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। वहीं काजल झा भी इसी जेल की महिला सेल में बंद है।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यूपी पुलिस ने काजल झा और रवि काना से 100 से अधिक सवाल पूछे हैं। इन सवालों के जवाबों ने कई काले राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस जल्द ही इन रहस्यों से पर्दा उठा सकती है।

Advertisement

पत्नी-गर्लफ्रेंड संग थाईलैंड भागा रवि काना, किसने दिलाया किराए पर फ्लैट

रवि काना के ऊपर जनवरी 2024 में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया। एक महिला ने उसके खिलाफ दी शिकायत में कहा कि नौकरी देने के नाम पर रवि काना ने उसे नोएडा के एक नामी मॉल की पार्किंग में बुलाया। इसके बाद वहां पहले से मौजूद चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले के सामने आने के बाद ही रवि काना, उसकी पत्नी मधु नागर और उसकी महिला मित्र काजल झा थाईलैंड भाग गए थे।

थाईलैंड में तीनों एक किराए के फ्लैट में रह रहे थे। फरवरी 2024 में अपने बच्चों से मिलने गुपचुप तरीके से दिल्ली आई मधु नागर पकड़ी गई। इससे बाद पुलिस को रवि काना और काजल झा के थाईलैंड में छिपे होने का सुराग मिला। पुलिस ने थाईलैंड में दोनों को गिरफ्तार किया और डिपोर्ट पर ग्रेटर नोएडा ले आई। अब पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि रवि काना, काजल झा और मधु नागर का मददगार कौन है। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिर थाईलैंड में उन्‍हें किराए पर कमरा किसके कहने पर मिला। इसके अलावा तीनों को थाईलैंड भागने में किसने मदद की।

Advertisement

नौकरी के लिए आई थी काजल झा, बन गई पार्टनर

करीब आठ साल पहले दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स क़ॉलोनी में रहने वाली युवती रवि काना के पास नौकरी के लिए आई थी। उसे गिरोह में नौकरी के लिए रखा गया। इस युवती का नाम काजल झा था। बाद में यही युवती रवि काना की खास भरोसेमंद बन गई। उसकी पार्टनर बन गई। यह नजदीकी रवि के परिवार में भी अखरने लगी थी। बताया जाता है कि काजल रवि को उसके काले कारोबार में सलाह मशविरा देने लगी। साथ ही उसके काले कारनामों में भी बराबर की भागीदार रही। यह बात पुलिस ने अदालत में दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट में भी कही है।

Advertisement

पूछताछ में काजल झा-रवि काना ने लिए कुछ सफेदपोशों के नाम

बताया जा रहा है कि रवि और काजल झा ने कई सफेदपोश लोगों के नाम लिए हैं, जो स्क्रैप के अवैध धंधे में उनका साथ देते थे। पुलिस का कहना है कि उनसे भी जल्द पूछताछ होगी। जो रवि काना के पास से डायरी मिली है, उसमें भी उन लोगों से पैसों के लेनदेन का जिक्र है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- डुबो कर मारा, टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिया...शादीशुदा निजामुद्दीन ने पूनम को दी मोहब्बत की खौफनाक सजा

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 13:54 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo