अपडेटेड 30 April 2024 at 13:47 IST

आपको जानना ही प्यार...रोहित के बर्थडे पर पत्नी रितिका ने लुटाया प्यार, किया दिल छूने वाला पोस्ट

रोहित शर्मा के 37वें जन्मदिन पर पत्नी रितिका सजदेह ने दिल जीतने वाला पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि आपको जानना ही प्यार करना है।

Follow : Google News Icon  
rohit sharma with his wife ritika sajdeh
रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह | Image: instagram

Ritika Sajdeh Post On Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने आप में मनोरंजन का फुल पैकेज हैं। चाहे वो बल्लेबाजी कर रहे हों या फील्डिंग वो अपने फैंस को खुश करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। आज यानि 30 अप्रैल, 2024 को हिटमैन अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने भी अपने पति के बर्थडे पर एक स्पेशल पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

30 अप्रैल, 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में जन्में रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने इस खास लम्हे को अपने परिवार के साथ बिताया। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें रोहित को पत्नी रितिका और सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।

रोहित के लिए रितिका का रोमांटिक पोस्ट

रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के बाद उनके लिए इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर किया। बेटी समायरा के साथ अपनी और रोहित की तस्वीर शेयर करते हुए रितिका ने लिखा, ''मेरे पसंदीदा लड़के को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप इस दुनिया में रहने के लिए हतर जगह बनाते हैं। आपको जानना आपको प्यार करना है। यह वर्ष सुखद आश्चर्यों से भरा हो, सपने सच हों और ढेर सारा प्यार और भाग्य हो। भगवान एक साथ आएं और आपको वह सब कुछ दें जो आपका दिल चाहता है, लव यू रो।''

मुंबई इंडियंस देगी रोहित को जीत का तोहफा?

आईपीएल 2024 में मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से है। हार्दिक पांड्या की टीम इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा को एक यादगार गिफ्ट देना चाहेगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक को छोड़ दें तो हिटमैन का बल्ला भी अभी तक ज्यादा नहीं बोला है। अपने जन्मदिन पर वो बल्ले से धमाका कर लाखों भारतीय फैंस को खुश करना चाहेंगे। इस बात की पूरी उम्मीद है कि रोहित की पत्नी रितिका ये मैच देखने आएंगी। मैच के बाद मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में जश्न भी मनाया जा सकता है।

Advertisement

रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय करियर

साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले रोहित शर्मा आज टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। हिटमैन ने भारत के लिए अब तक 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 50 शतक ठोके हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक हैं और इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। 

इसे भी पढ़ें: सलाम रोहित भाई, तू है सबका भाई... मुंबई इंडियंस का ये स्पेशल वीडियो देख KGF के यश को भूल जाएंगे

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 13:47 IST