Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 10:59 IST

सलाम रोहित भाई, तू है सबका भाई... मुंबई इंडियंस का ये स्पेशल वीडियो देख KGF के यश को भूल जाएंगे

Rohit Sharma: करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कन रोहित शर्मा आज यानि 30 अप्रैल 2024 को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Reported by: Ritesh Kumar
mumbai indians shares special video for rohit sharma
रोहित शर्मा का 37वां जन्मदिन | Image:Mumbai Indians/X
Advertisement

Mumbai Indians video on Rohit Sharma Video: करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कन रोहित शर्मा आज यानि 30 अप्रैल 2024 को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिटमैन के बर्थडे पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। हिटमैन को KGF अवतार में देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वो इसपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने कई स्पेशल पोस्ट किए, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल उनका KGF वाला अंदाज हो रहा है। जी हां, यश पर फिल्माए गए सॉन्ग 'सलाम रॉकी भाई' में हिटमैन बिल्कुल सटीक फिट आ रहे हैं और गाने के बोल फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

Advertisement

रोहित के बर्थडे पर स्पेशल वीडियो

मुंबई इंडियंस ने जो वीडियो शेयर किया है उसकी शुरुआत होती है चलने का हुकूम, रुकने का हुकूम और दुश्मन पर हुकूम से। फिर जान मुंबई का और उसके बाद सलाम रॉकी भाई... तू है सबका भाई। गाने में रोहित कभी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं तो भी धमाकेदार शॉट्स खेलते दिखाई दे रहे हैं। देखें वीडियो

Advertisement

रोहित ने पत्नी रितिका संग मनाया 37वां जन्मदिन 

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देख सकते हैं कि हिटमैन देर रात अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ केक काट रहे हैं। इस खास अवसर पर मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।

Advertisement

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में शतक ठोक चुके रोहित शर्मा अपने बर्थडे पर बल्ले से धमाका करने को बेताब होंगे। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मुंबई पलटन अपने पुराने कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहेगी।

रोहित शर्मा का करियर

साल 2007 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा आज टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। वो टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। हिटमैन ने भारत के लिए अब तक 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 50 शतक ठोके हैं। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मां ने शेयर की बचपन की तस्वीर, हिटमैन को पहचानना हुआ मुश्किल

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 10:59 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo