रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मां ने शेयर की बचपन की तस्वीर, हिटमैन को पहचानना हुआ मुश्किल
Rohit Sharma Birthday: रोहित शर्मा के जन्मदिन पर उनकी मां ने एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज यानि 30 अप्रैल, 2024 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी मां ने एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रोहित शर्मा आज की डेट में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। फिलहाल वो आईपीएल 2024 ( में दम दिखा रहे हैं और बहुत जल्द भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे।
रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा शर्मा ने बेटे के जन्मदिन पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। एक फोटो तब की है जब रोहित काफी युवा थे और स्टेट लेवल क्रिकेट में जमकर पसीना बहा रहे थे। उनकी मां ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देख सकते हैं कि रोहित मुंबई की रणजी ट्रॉफी जर्सी में नजर आ रहे हैं और वो काफी गंभीर दिख रहे हैं।
रोहित ने पत्नी रितिका संग काटा केक
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देख सकते हैं कि हिटमैन देर रात अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ केक काट रहे हैं। इस खास अवसर पर मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।
आईपीएल 2024 में एक शतक ठोक चुके रोहित अपने बर्थडे पर बल्ले से धमाल मचाने को बेताब होंगे। मंगलवार को इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मुंबई पलटन अपने पुराने कप्तान को जीत का तोहफा देना चाहेगी।
Advertisement
सलाम रोहित भाई... इलाका तेरा भाई
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर उनकी आईपीएल फ्रेंचाईजी मुंबई इंडियंस ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। 'सलाम रोहित भाई... इलाका तेरा भाई' टाइटल सॉन्ग सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है। बता दें कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। हालांकि, इस सीजन से पहले मैनेजमेंट ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला कर सबको चौंका दिया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की हालत नाजुक है। MI ने अब तक 9 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत हासिल की है और पॉइंट्स टेबल पर वो 9वें स्थान पर हैं।
इसे भी पढ़ें: सचिन, द्रविड़ नहीं रोहित शर्मा को इस सीनियर खिलाड़ी से लगता था डर, पहली मुलाकात में ही बिगड़ी बात!