Advertisement

Updated April 30th, 2024 at 09:38 IST

'हिम्मत है तो मंच पर आकर...', विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को क्यों दी खुली चुनौती

मंडी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को मंच पर आकर बहस करने की खुली चुनौती दी है।

Reported by: Rupam Kumari
Congress leader Vikramaditya Singh vs bjp candidate Kangana Ranaut
कांग्रेस नेता विक्रमादित्यसिंह और बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत | Image:Facebook
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट की काफी चर्चा है। इस सीट पर BJP ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। यहां कंगना का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से होने वाला है। चुनावी मैदान में जंग से पहले दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों एक दूसरे के ऊपर लगातार आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

कंगना रनौत लगातार विक्रमादित्य सिंह पर तीखे हमला कर रही हैं। पिछले दिनों चुनावी सभा में बोलते हुए कंगना ने विक्रमादित्य सिंह का 'पप्पू' बता दिया था। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा था कि एक 'पप्पू' दिल्ली में बैठा है तो दूसरा 'पप्पू' हिमाचल में। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता कहा था कि हिमाचल में ऐसी भाषा को उपयोग नहीं हुआ है और ये हमारी संस्कृति नहीं है। अब एक बार फिर विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर हमला बोला है और उनकी भाषा शैली 'टपोरी' वाली है।

Advertisement

कंगना को विक्रमादित्य सिंह का चैलेंज

मंडी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा, जिस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल वे(कंगना रनौत) कर रही हैं वो हिमाचल की संस्कृति में नहीं है। वे टपोरी शब्दावली का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो मुंबई में रहकर टपोरी शब्दावली की आदी हो गई हैं। ऐसी भाषा शैली के लिए तो उन्हें मैं नमस्कार ही करता हूं।

Advertisement

कंगना के पास कोई विजन नहीं-विक्रमादित्य सिंह 

कंगना को खुली चुनौती देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा, मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि वो सेरी मंच पर आकर हिमाचल के मुद्दों और अपने विजन को लेकर मुझ से खुली बहस करें। उनको ना हिमाचल के बारे जानकारी है। ना देश के इतिहास के बारे जानकारी है। मैं पूरी मीडिया के सामने मैं उनसे हिमाचल के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हूं। हम अपने विजन को खुले मंच पर प्रस्तुत करने को तैयार हैं मगर क्या वो अपना हिमाचल को लेकर क्या विजन हैं बता पाएंगी। 

यह भी पढ़ें: MP: कांग्रेस के एक और झटका, MLA रामनिवास रावत आज ज्वाइन कर सकते हैं BJP
 

Advertisement

Published April 30th, 2024 at 09:38 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo