Advertisement

Updated April 22nd, 2024 at 11:16 IST

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा खतरनाक ट्रेंड! चपेट में आए कई सुपरस्टार्स

Deepfake Video: चुनावी मौसम के बीच कई सितारों के फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह किसी एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिख रहे हैं।

Reported by: Sakshi Bansal
ranveer singh, allu arjun, aamir khan Deepfake video
रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, आमिर खान डीपफेक वीडियो | Image:instagram
Advertisement

Deepfake Video: भारत में इस समय लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर माहौल गर्म है। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर वोट दिया। सभी राजनातिक पार्टियां रैलियों से लेकर सोशल मीडिया तक… कहीं भी अपना प्रचार करने का मौका नहीं गंवा रहीं। इस बीच, AI का इस्तेमाल करते हुए कई फिल्मी सितारों के डीपफेक वीडियो भी वायरल होने लगे हैं जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है।

चुनावी मौसम के बीच कई सितारों के फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वह किसी एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिख रहे हैं। सबसे पहले आमिर खान का वीडियो सामने आया और उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए इसके खिलाफ पुलिस FIR भी दर्ज कराई। उनके बाद रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच डीपफेक का शिकार हुए स्टार्स

ये मामला सबसे पहले तब सामने आया जब दंगल स्टार की टीम ने एक बयान जारी करते हुए फेक वीडियो के खिलाफ आवाज उठाई। आमिर खान की टीम ने कहा कि उन्होंने अपने तीन दशक के करियर में कभी किसी पॉलिटिकल पार्टी का प्रचार नहीं किया है और ना ही राजनीति में शामिल हुए हैं। वे यही नहीं रुके, उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। उनकी ये फर्जी क्लिप कथित तौर पर उनके पुराने टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ की बताई जा रही है जिसे एडिट कर दिया गया था। 

उनका मामला शांत हुआ भी नहीं था कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की भी ऐसी ही एक फेक क्लिप वायरल हो गई। वह कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए काशी गए थे जहां से उनके कई वीडियो वायरल हुए। उन्हीं में से एक क्लिप को एडिट करके ऐसे दिखाया गया जैसे वो कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हो। हालांकि, ये वीडियो फर्जी था। बाद में, सिंबा स्टार ने सोशल मीडिया के जरिए इसपर रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘डीपफेक से बचो दोस्तों’।

अल्लू अर्जुन संग भी हुआ धोखा!

पुष्पा स्टार डीपफेक का लेटेस्ट शिकार हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह भी उसी राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिख रहे हैं। ये क्लिप भी नकली है और डीपफेक टेक्नोलॉजी के जरिए बनाई गई है। असली वीडियो 2022 में न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड का है जिसमें साउथ सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे।

यहां कमाल की बात ये है कि तीनों कलाकार फर्जी वीडियो में एक ही राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते दिख रहे हैं। डीपफेक का ये खतरनाक ट्रेंड लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले से ही चल रहा है जिसके खिलाफ सितारे जमकर आवाज उठा रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः आमिर-रणवीर के बाद Allu Arjun हुए डीपफेक का शिकार, इस पार्टी के समर्थन में प्रचार करते वीडियो VIRAL

Advertisement

Published April 22nd, 2024 at 09:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo