Updated April 8th, 2019 at 20:46 IST
National Approval Ratings | माया-अखिलेश गठबंधन का यूपी में कम हुआ है वर्चस्व, BJP को इतनी सीटों का अनुमान
रिपब्लिक भारत और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस जमीनी सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है।
Advertisement
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे । 11 अप्रैल से चुनाव की शुरुआत हो रही है। 23 मई को नतीजे आ जाएगा। 23 मई को साफ हो जाएगा कि देश में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। लेकिन उससे पहले हम आपको बताएंगे कि जनता किसके साथ है और किसके खिलाफ।
रिपब्लिक भारत और सी वोटर ने मिलकर एक सर्वे किया है। इस जमीनी सर्वे के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि आज देश का मिजाज क्या है। देश में मोदी आज कितने लोकप्रिय है। और राहुल गांधी किस पायदान पर हैं।
रिपब्लिक भारत और 'सी वोटर' का ये सर्वे सबसे सटीक है। आप इस पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। इस सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश में कांटे का मुकाबला होने वाला है।
किसके खाते में कितनी सीटें
रिपब्लिक भारत और सी वोटर के इस जमीनी सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन NDA सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है। यहां बीजेपी युक्त NDA के खाते में 32 सीटें मिलने अनुमान लगाया गया है। जबकि एक के बाद एक बड़ा झटका झेल रहे सपा-बसपा गठबंधन की झोली में करीब 44 सीट मिलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस का हाल हर बार की तरह यूपी में इस बार भी पस्त ही दिखाई दे रहे है। सर्वे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कांग्रेस को सूबे में 4 पर जीत मिल सकती है।
किसको कितना वोट शेयर
अब हम आपको उत्तर प्रदेश में वोट शेयर का अनुमान बताते हैं। यूपीए को 12.8% वोट, एनडीए को 43.3%, महागठबंधन को 42.3% वोट जबकि अन्य को 1% वोट मिलने का अनुमान है।
गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद और सपा-बसपा गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला है। गुरुवार को ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बने प्रवीण निषाद ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
वहीं उत्तर प्रदेश के देवबंद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी भाषण में मुसलमानों से सपा-बसपा गठबंधन के लिए वोट करने का आह्वान किया। यह चुनाव आयोग के घेरे में आ गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मायावती के भाषण का संज्ञान लिया है,जहां उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं से बसपा-सपा गठबंधन के लिए वोट करने की अपील की है।
मायावती ने मुस्लिम मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं बल्कि सिर्फ महागठबंधन ही भाजपा से लड़ सकता है। कांग्रेस ने महागठबंधन को हराने के लिए ही अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। अगर भाजपा को हराना है तो मुस्लिम बिरादरी के सभी लोग अपना वोट बांटने के बजाय महागठबंधन को एकतरफा वोट दें।इस रैली में मायावती , अखिलेश यादव , अजित सिंह और जयंत चौधरी ने भाषण दिया।
बता दें लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होना है। यहां जानें किस सीट पर कब वोट पड़ेंगे।
Advertisement
Published April 8th, 2019 at 17:32 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।