Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 17:52 IST

'राहुल बाबा, कमी सीटों में नहीं आप में है...इस बार भी नहीं होगी सफल लैंडिंग'- अमित शाह का तीखा हमला

अमित शाह ने कहा कि मैं आपको बताता हूं कि सीटों में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत आप में हैं। आप जहां जाओगे वहां हारोगे, ये रायबरेली में भी हारने वाले हैं।

Reported by: Deepak Gupta
amit shah and rahul gandhi
अमित शाह और राहुल गांधी | Image:Facebook
Advertisement

Lok Sabah Election: लोकसभा चुनावों के लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने दमन के दुनेथा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज कांग्रेस की ये हालत हो गई है कि राहुल बाबा पहले अमेठी से लड़ते थे, स्मृति ईरानी के सामाने हारे, वहां हारे फिर वायनाड भागे। इस बार वायनाड में जोखिम लग रहा है तो अब रायबरेली गए हैं। राहुल बाबा यहां से वहां क्यों कर रहे हो? मैं आपको बताता हूं कि सीटों में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत आप में हैं। आप जहां जाओगे वहां हारोगे, ये रायबरेली में भी हारने वाले हैं।

Advertisement

राहुल नाम का यान लैंड नहीं होने वाला- अमित शाह

Advertisement

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने चंद्रयान लॉन्च किया, उसको चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड भी कर दिया। लेकिन ये राहुल नाम का यान सोनिया गांधी ने 20-20 बार लॉंन्च किया मगर लैंड करने का नाम नहीं ले रहा है। अब 21वां ट्रायल है देखो क्या होता है? मुझे मालूम है कि 21वां ट्रायल भी क्रैश कर जाने वाला है, लैंड नहीं करने वाला है।

आज देश के सामने दो विकल्प हैं- अमित शाह

Advertisement

2024 के चुनाव के लिए इस देश की जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक ओर चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधी हैं। दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर पैदा हुए नरेन्द्र मोदी है। एक ओर गर्मी में बैंकॉक और थाईलैंड जाने वाले राहुल बाबा हैं। दूसरी ओर 23 साल से एक भी छुट्टी लिए बिना देश सेवा करने वाले नरेन्द्र मोदी हैं।  एक ओर SC-ST-OBC के आरक्षण को धर्म के आधार पर मुस्लिमों को देने वाली कांग्रेस है। दूसरी ओर SC-ST-OBC के आरक्षण को बचाने वाली भाजपा है।

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल न होने पर शाह ने बोला हमला

Advertisement

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता भेजा गया, लेकिन ये लोग प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए। इन लोगों के अंदर डर था कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने से कहीं हमारा वोट बैंक न समाप्त हो जाए।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने कांग्रेस के 'विरासत टैक्स' को बताया 'जजिया कर'

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 17:52 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

17 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo