Advertisement

Updated May 4th, 2024 at 19:56 IST

IPL 2024: तो ऐसे मानी मिचेल स्टार्क की रूठी किस्मत! मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी के बाद खोला राज

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने KKR के लिए मुंबई के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्होंने अपने लकी चार्म के बारे में बताया।

Reported by: DINESH BEDI
Mitchell Starc Brilliant Performance Against MI
मुंबई इंडियंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी के बाद स्टार्क ने बताया लकी चार्म का नाम | Image:IPL
Advertisement

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की पिछले कुछ दिनों से काफी खिंचाई हो रही है, जिसकी वजह उनका प्राइस टैग और प्रदर्शन है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल रहे मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने इस IPL सीजन अब तक उस लेवल का प्रदर्शन नहीं किया है, जिस लेवल के वो खिलाड़ी हैं।

स्टार्क की मुश्किलें इसलिए और बढ़ गईं थी, क्योंकि वो इस सीजन के ही नहीं, बल्कि IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। KKR ने उन्हें 24.75 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ स्टार्क को अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वो जितने महंगे बिके, उतने कारगर नहीं दिखे। स्टार्क ने जमकर रन लुटाए और उन्हें विकेट भी नहीं मिले, लेकिन कल शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने ऐसी वापसी की कि सबकी बोलती बंद कर दी। 

Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने धारदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने 3.5 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट निकाले। स्टार्क ने मैच के बाद अपनी इस जबरदस्त वापसी के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने अपनी रूठी किस्मत के चमकने को लेकर राज खोला। 

Advertisement

वेंकटेश अय्यर के साथ बातचीत में खोला राज

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 रन से शानदार जीत के बाद मिचेल स्टार्क ने अपने टीममेट वेंकटेश अय्यर के साथ खास बातचीत की। मैच में 70 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले वेंकटेश ने इस दौरान स्टार्क की पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली के बारे में पूछा, जो मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थी और KKR को सपोर्ट कर रहीं थी। वेंकटेश ने स्टार्क से पूछा- 

Advertisement

तुमने एलिसा हीली को कहां छिपाया था?

इसके जवाब में मिचेल स्टार्क ने कहा-

Advertisement

वो घर पर थी, लेकिन अब वो यहां हैं और उम्मीद है कि ये हमारे लिए अच्छा संकेत है। 

दरअसल मिचेल स्टार्क ने अपनी पत्नी एलिसा हीली को उनके लिए लकी बताया। बता दें कि एलिसा भी स्टार्क की तरह भारत में IPL की तर्ज पर खेले जाने वाले WPL टूर्नामेंट में खेलती हैं। वो यूपी वॉरियर फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। हाल ही WPL मैच के दौरान मिचेल स्टार्क भी अपनी पत्नी और उनकी टीम का सपोर्ट करने स्टेडियम आए थे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- बड़ा पछताएगा पाकिस्तान! IPL के साथ PSL कराने का प्लान कराएगा इंटरनेशनल बेइज्जती

Advertisement

Published May 4th, 2024 at 19:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
15 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo