Advertisement

Updated May 18th, 2024 at 14:07 IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

कोलकाता के बागुईआटी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पोर्ट ब्लेयर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Noida Police Arrests Fake Kidnappers Making Reel On Streets
Noida Police Arrests Fake Kidnappers Making Reel On Streets | Image:Unsplash
Advertisement

कोलकाता के बागुईआटी इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पोर्ट ब्लेयर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि संजीव दास की 27 अप्रैल को कथित रूप से तृणमूल के दो गुटों के बीच झड़प में मौत हो गई थी। दास को पोटला के नाम से भी जाना जाता था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि दक्षिण अंडमान पुलिस और विधाननगर पुलिस आयुक्तालय ने संयुक्त अभियान चलाकर पोर्ट ब्लेयर के एबरडीन बाजार में एक लॉज से कपिल देब नाम के एक व्यवसायी को 16 मई को गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण अंडमान की पुलिस अधीक्षक निहारिका भट्ट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी साझा की जिसके बाद हमने तुरंत तलाश शुरू कर दी। इस बीच, पश्चिम बंगाल से अधिकारियों का एक दल भी यहां पहुंच गया और हमने एक संयुक्त अभियान चलाकर कपिल देब को एबरडीन बाजार से गिरफ्तार कर लिया।’’

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘जांच से पता चला कि कपिल अन्य लोगों के साथ मिलकर अपराध को अंजाम देने के बाद विमान से पोर्ट ब्लेयर भाग आया था। उसे ‘ट्रांजिट रिमांड’ पर पश्चिम बंगाल ले जाया गया। वह ‘न्यू टाउन’ और उसके आसपास के इलाकों में होटलों का मालिक है।’’

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कपिल समेत अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी गिरफ्तारियां मृतक की बेटी पायल दास की शिकायत के आधार पर की गई हैं।

Advertisement

उसने बताया था कि बागुईआटी पुलिस थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर वेस्ट पारा में हुई झड़प के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर फेंके जाने की घटना में दास गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि दास 11 मामलों में आरोपी था जिनमें शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामले भी शामिल थे।

Advertisement

दास के परिवार ने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद के करीबी तृणमूल कार्यकर्ताओं का हाथ है।

Advertisement

Published May 18th, 2024 at 14:07 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo