अपडेटेड 1 June 2024 at 22:00 IST
Exit Poll 2024: तेलंगाना में चला BJP का जादू, 2019 की तुलना में दोगुनी सीटें मिलने का अनुमान
तेलंगाना में क्या ओवैसी की धमक बरकरार रही या फिर माधवी लता की शख्सियत ने विरोधियों के दावों को कुंद कर दिया है? तेलंगाना के आंकड़े भी कम चौंकाने वाले नहीं है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Telangana Exit Poll: तेलंगाना के वोटर्स ने एनडीए पर भरोसा जताया है। इतना ही नहीं बीजेपी का ग्राफ भी यहां जबरदस्त बढ़ा है। मुकाबला 50-50 का दिख रहा है। रिपब्लिक डबल एग्जिट पोल चौंकाने वाले डेटा के साथ सामने है। जो जताता है कि पीएम मोदी का जादू चला है और लोगों ने बीजेपी को वोट भी किया है।
यहां सबसे ज्यादा नुकसान टीआरएस को होता दिख रहा है। जिसे सीधे 8 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है और इनमें से 4 बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। 2019 में बीजेपी को 4 सीट मिली थीं तो इस बार दोगुनी हो गई है। उनके खाते में 8 सीटें सीधी जाती दिख रही हैं।
वहीं इंडी अलायंस को भी 4 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। पिछली बार उसे 3 सीटें मिली थीं जो इस बार बढ़कर 7 हो सकती हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में कितना सटीक रहा एग्जिट पोल?
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल में विभिन्न एजेंसियों ने अपने अनुमान पेश किए थे। इन एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को लगभग 306 सीटें मिलने का अनुमान था, जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) लगभग 120 सीटों पर पीछे थी। हालांकि, लोकसभा चुनाव के फाइनल नतीजे ने सबको हैरान कर दिया, जिसमें NDA ने 352 सीटें हासिल कीं (जिसमें BJP की 303 सीटें शामिल थीं) और UPA ने 93 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई।
Advertisement
लोकसभा चुनाव 2024 में एक अनोखापन ये है कि NDA को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्षी पार्टियों का ये गुट INDI इस चुनाव में जीत के दावे कर रहा है, तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'NDA 400 पार' विजन के रूप में एक बड़ा टारगेट सेट कर दिया है, जिसमें 370 से अधिक सीटों के साथ शानदार जीत का लक्ष्य रखा गया है।
हम आपके लिए Republic-PMARQ, Republic Matrize के जरिए व्यापक कवरेज के साथ डबल एग्जिट पोल लेकर आए हैं। अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। अब देखना ये है कि 4 जून को आने वाले फाइनल नतीजे एग्जिट पोल के नतीजों से कितने अलग हो सकते हैं।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 21:50 IST