अपडेटेड 1 June 2024 at 18:24 IST

'भूचाल आने वाला है...', INDI की बैठक के बाद अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया; PM मोदी को लेकर क्या कहा?

Lok Sabha Elections: INDI की बैठक खत्म होते ही अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav | Image: Twitter

Lok Sabha Elections: INDI की बैठक खत्म होते ही अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि 4 जून को भूचाल आने वाला है। उन्होंने PM मोदी का नाम लिए बगैर बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश ने क्या कहा?

अखिलेश यादव ने कहा- '4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है। क्योटो में चुनाव फंसा हुआ है। इंडी गठबंधन बहुमत से चुनाव जीतने वाली है।' उन्होंने आगे कहा कि INDI को 295 सीटें मिलेंगी, बीजेपी हार रही है। देश में भूचाल आने वाला है। अखिलेश यादव ने PM मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि वह जनता की ओर पीठ करके बैठे हैं।

तेजस्वी यादव ने भी किया दावा

INDI की बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और INDIA गठबंधन जीत रहा है, देश की जनता जीत रही है। वहीं, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- ‘हमारी बैठक हुई, कम से कम ढाई घंटे तक हमने बहुत से विषय पर चर्चा की। खासकर चुनाव और चुनाव के वक्त क्या क्या कमजोरियां हो सकती हैं और क्या क्या कठिनाइयां आ सकती हैं, किस ढंग से चीजों को निभाना है।’

खड़गे ने कहा- 'हम एक हैं और एक रहेंगे। हमें विभाजित करने की कोशिश मत करो। हमारे पास जनता का सर्वे है, उनके पास सरकारी सर्वे है। इंडी गठबंधन की 295 सीटें प्लस आएंगी, कम तो नहीं आएंगी, ये हमने आकलन किया।' उन्होंने कहा- 'गठबंधन का निर्णय ये है कि हम बीजेपी और उनके साथी के साथ एग्जिट पोल पर चर्चा करेंगे। इसलिए लोगों में कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। वो जो नेरेटिव देने की कोशिश कर रहे हैं, उसपर हम देश के लोगों को सच्चाई बताना चाहते हैं। इंडी गठबंधन की 295 सीटें प्लस आएंगी। सभी नेताओं से पूछने के बाद ये आंकड़ा हमें मिला है, इसमें बदलाव नहीं होगा। ये जनता का  सर्वे है, हमारा सर्वे नहीं हैं।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Exit Poll Results LIVE Updates: किसके सिर सजेगा ताज? रिपब्लिक TV का सबसे बड़ा और सटीक एग्जिट पोल

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 18:15 IST