बड़ा पछताएगा पाकिस्तान! IPL के साथ PSL कराने का प्लान कराएगा इंटरनेशनल बेइज्जती

पाकिस्तान अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाले काम कर रहा है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल IPL के साथ PSL का आयोजन करने का प्लान बनाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PSL will clash with IPL next season
अगले साल IPL से क्लैश करेगा PSL | Image: PCB/IPL

IPL 2024: भारत का चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान अगले साल ICC के बड़े क्रिकेट इवेंट की मेजबानी करने वाला है। पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, लेकिन इस बीच पाकिस्तान ने एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे वो औंधे मुंह गिरेगा। 

दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अगले साल IPL के साथ PSL यानि पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन कराने का सोच रहा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि IPL के सामने PSL कहीं भी नहीं टिकता है, लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान IPL के साथ PSL रखकर अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती कराना चाहता है। IPL के साथ ही PSL रखकर पाकिस्तान का डूबना तो तय है और इंटरनेशनल लेवल पर फजीहत होगी, वो अलग।

IPL से क्लैश करेगा PSL 2025 सीजन

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का अगला सीजन IPL से क्लैश करेगा। दरअसल फरवरी-मार्च 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के कारण PSL शेड्यूल का ओवरलैप अनिवार्य हो गया है। PSL 2025 के लिए आवंटित अस्थाई विंडो 7 अप्रैल से 20 मई है, जिस दौरान IPL खेला जाता है। इस साल IPL 22 मार्च को शुरू हुआ और 26 मई को खत्म होगा। क्रिकबज ने पिछले कुछ महीने पहले तीन T20 लीगों संयुक्त अरब अमीरात (ILT20), साउथ अफ्रीका (SA20) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के शेड्यूल में संभावित क्लैश के बारे में बताया था।

Advertisement

PCB ने शनिवार को आगामी सीजन के लिए PSL की सभी 6 फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ मीटिंग की। PCB ने एक बयान में कहा- 

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पारंपरिक इवेंट विंडो में आयोजित होने के कारण, 2025 PSL सीजन के लिए विंडो 7 अप्रैल से 20 मई होगी। बैठक में फैसला लिया गया कि कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी मैचों की मेजबानी करेंगे और हर टीम घरेलू मैदान पर कम से कम 5 मैच खेलेगी। PCB अतिरिक्त स्थानों की तलाश जारी रखेगा। प्लेऑफ के चारो मैचों को तटस्थ स्थान यानि न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित करने का प्रस्ताव है। 

बता दें कि ऐसा पहली बार होगा कि IPL और PSL की तारीखें टकराएंगी। हो सकता है कि इससे लीग की दर्शकों की संख्या पर कोई असर न पड़े, लेकिन टकराव से विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर असर पड़ सकता है। 9 साल पहले PSL की शुरुआत के बाद से अब तक PSL और IPL के शेड्यूल में क्लैश नहीं हुआ है। PSL इस साल 17 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित किया गया था, लेकिन अगले साल फरवरी-मार्च की विंडो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आवंटित की गई है, जो फरवरी के बीच में शुरू होगी, इसलिए PSL के लिए नई तारीखों की पहचान की गई। 

Advertisement

IPL को तवज्जो देंगे विदेशी खिलाड़ी

इसमें कोई शक नहीं है कि IPL दुनिया की सबसे मशहूर और सबसे बड़ी T20 लीग है। PSL इसके आसपास भी नहीं है। ऐसे में अगर PSL का आयोजन IPL के साथ किया जाता है तो इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हो सकता है और उसकी फजीहत भी हो सकती है। जहां तक विदेशी खिलाड़ियों की बात है तो ज्यादातर बड़े खिलाड़ी PSL की जगह IPL को ही चुनेंगे, जिसकी एक वजह फीस है। IPL में विदेशी खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलती है, जिसकी तुलना में PSL बहुत पीछे है।

ये भी पढ़ें- 'थोड़े धक्के और धोखे खाकर...', किंग कोहली ने क्यों कहा? क्रिकेट के बिना करता तो 200% लुट जाता

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड