'थोड़े धक्के और धोखे खाकर...', किंग कोहली ने क्यों कहा? क्रिकेट के बिना करता तो 200% लुट जाता

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली IPL के मौजूदा सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli
क्रिकेट के बिना अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बोले विराट कोहली | Image: IPL

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टूर्नामेंट में आए दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कई टीमें जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं तो कईयों की हालत खराब है, जिसमें एक नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का है। RCB टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है, लेकिन विराट कोहली (Virat Kohli) का टूर्नामेंट में दबदबा कायम है। 

रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली (Kohli) का बल्ला जमकर बोल रहा है। लगभग हर मैच में उनके बल्ले से शानदार पारी आई है, जिसकी बदौलत वो सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। बेशक रुतुराज गायकवाड़ ने उनसे ऑरेंज कैप छीन ली है, लेकिन कोहली और उनमें सिर्फ 9 रन का ही फासला है। कोहली की RCB आज शनिवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ने वाली है। मुकाबले से पहले कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली (Kohli) ने बताया है कि अगर वो क्रिकेटर न होते तो क्या होते? 

…तो बिजनस करते कोहली

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली समेत RCB के कई खिलाड़ी फ्रेंजाइजी के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कई विषयों पर बातचीत हुई और इसी दौरान कोहली से पूछा गया कि अगर वो क्रिकेटर न होते तो क्या होते? जिसके जवाब में कहा-

Advertisement

पता नहीं यार मुझे, शायद बिजनस, कुछ न कुछ बिजनस कर रहे होते कहीं पर। सच बताऊं तो कभी कुछ सोचा नहीं। बिजनस आता नहीं है। अब आता है थोड़ा-थोड़ा, समझ आ गई। अगर बिना क्रिकेट के बिजनस करता तो 200 पर्सेंट मुझे बेवकूफ बनाते लोग। अब तो समझ आ गई, थोड़े धक्के और धोखे खाकर।

कोहली ने RCB के एक कार्यक्रम में क्रिकेट के बिना जीवन के बारे में खुलकर बात की। क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली बेशक किंग हैं, लेकिन बिजनेस की दुनिया में अभी भी उनका हाथ थोड़ा टाइट है। बता दें कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है। वो हालांकि इकलौते भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं, जिसने बिजनस में कदम रखा है। टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ियों ने अपने करियर में कभी न कभी कई बिजनस में निवेश किया है।

IPL 2024 में कोहली का प्रदर्शन

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का IPL 2024 सीजन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 71.43 के प्रभावशाली औसत और 147.49 के स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। बता दें कि हाल ही में T20 वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई टीम में भी कोहली शामिल हैं, जहां उनके रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। कुछ समय पहले तक उनकी जगह को लेकर काफी कंफ्यूजन की खबरें चल रहीं थी, लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बयान में साफ कहा कि कोहली की जगह को लेकर कभी कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वो टीम में कोहली की वेल्यू जानते हैं। 

ये भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल क्रिकेट न खेलते तो? सीमा पर PAK आतंकियों के छक्के छुड़ा रहे होते, दिया बेबाक जवाब

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड