यशस्वी जायसवाल क्रिकेट न खेलते तो? सीमा पर PAK आतंकियों के छक्के छुड़ा रहे होते, दिया बेबाक जवाब
आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुने गए भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल क्रिकेटर न होते तो क्या होते, ये उन्होंने खुद बताया है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के चार खिलाड़ी चुने गए हैं और ये चारों खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। इन खिलाड़ियों में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), युजवेंद्र चहल और आवेश खान शामिल हैं। आवेश को हालांकि रिजर्व के रूप में चुना गया है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) मौजूदा IPL सीजन में सबसे सफल टीम रही है। राजस्थान ने सबसे कम मैच हारे हैं। 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच जायसवाल ने खुद को लेकर एक बड़ी बात शेयर की है। जायसवाल ने बताया है कि अगर वो क्रिकेटर न होते तो क्या होते।
IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 2 हारे और 8 जीते हैं। 16 अंकों के साथ राजस्थान प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और उसका प्लेऑफ के लिए क्वालीफिकेशन लगभग पक्का है। राजस्थान को हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच महज 1 रन से गंवाना पड़ा था।
क्रिकेट में न आते तो फौज में होते जायसवाल
Advertisement
अगले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से होने वाली है। इस मैच के लिए राजस्थान की टीम दिल्ली पहुंच गई है और मैच से पहले खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। इस कड़ी में जायसवाल भी शनिवार को एक प्रोग्राम में पहुंचे, जहां उन्होंने लंबी बातचीत की? इस दौरान जायसवाल से पूछा गया कि अगर वो क्रिकेटर न होते तो क्या होते? किस फील्ड में होते। इसके जवाब में यशस्वी जायसवाल ने कहा- आर्मी। यानि जायसवाल ने क्रिकेट से पहले भारतीय सेना में जाने का मन बनाया था।
राजस्थान के बॉलिंग कोच बॉन्ड ने भी दिया शानदार जवाब
Advertisement
खास बात है कि जायसवाल के IPL टीम मेट और 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज के कप्तान चुने गए रोवमैन पॉवेल ने भी सेना ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो क्रिकेट में न आते तो वो सैनिक होते। इस दौरान जायसवाल और पॉवेल के साथ राजस्थान रॉयल्स के अनुभवी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन और बॉलिंग कोच शेन बॉन्ड भी मौजूद रहे। इन दोनों ने भी इस सवाल का जवाब दिया। शेन बॉन्ड ने कहा कि वो क्रिकेटर न होते तो पुलिस अफसर होते और बड़ी बात ये है कि वो क्रिकेट में आने से पहले ऑस्ट्रेलिया में पुलिस अधिकारी रहे हैं। वहीं अश्विन ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वो फेल क्रिकेटर होते।